स्वीडन: भारतीय मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी को मिला नोबेल पुरस्कार

एक बार फिर से विश्न स्तर पर भारत का डंका बजा है आपको बता दें स्वीडन में भारतीय मूल के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार अभिजीत बनर्जी, एस्तर डफलो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन तीनों ही अर्थशास्त्रियों को दुनिया से गरीबी खत्म करने के उनके किए गए प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दिया गया चुना गया है।

आपको बता दे अभिजीत बनर्जी का जन्म 1961 में मुंबई में हुआ था, उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया है। और अभिजीत इस वक्त मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।  इसके अलावा डफलो सबसे कम उम्र की और दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्हें आर्थिक क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें, सन 1972 में जन्मी एस्तर डफलो अभिजीत बनर्जी की पत्नी हैं। दोनों को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी रहे हैं। संयुक्त रूप से जीतने वाले तीसरे नोबेल पुरस्कार के विजेता माइकल क्रेमर हैं जो वर्तमान में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1