आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं. दरअसल बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. वहीं आमिर और गौरी की शादी कैसी होगी, वेन्यू कहा हैं और कितने मेहमान इस वेडिंग में पहुंचेंगे? ये जानने के लिए हर कोई बेकररा है. तो चलिए ये सारी जानकारी हम आपको देते हैं.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी कहां होगी?
सूत्रों के हवाले से आमिर खान और गौरी स्प्रैट की 5 जुलाई को हो रही शादी से जुड़ी कई डिटेल्स मिली हैं. बता दें कि कपल की वेडिंग आमिर खान के मुंबई स्थित घर पर परिवार के सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी में होगी.
कैसी शादी कर रहे हैं आमिर खान और गौरी स्प्रैट?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट की ग्रैंड वेडिंग नहीं होगी. इसके बजा ये कपल घर पर रजिटर्ड मैरिज कर शादी के बंधन में बंधेंगे. वहीं इस जोड़ी की शादी शादी दिन के फर्स्ट हाफ में होगी. आमिर खान और गौरी की शादी को उनके बच्चे भी अटेंड करेंगे.
आमिर और गौरी की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से कौन-कौन होंगे शामिल?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान और गौरी की इंटीमेट रजिस्टर्ड वेडिंग में पूरे इंडिया से गेस्ट को इनवाइट किया गया है और इस शादी में 100 से 150 मेहमानों के आने की उम्मीद है. सूत्रों ने ये भी जानकारी दी कि कपल ने एक एक परिवार को खुद जाकर इनवाइट किया है. हालांकि आमिर और गौरी की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से किसी को न्यौता नहीं भेजा गया है.
कौन हैं आमिर खान की होने वाली दुल्हनिया गौरी?
आमिर खान की होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से हैं और उनका बैकग्राउंड फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप का रहा है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से पढ़ाई की है और अभी वह आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन विंग के साथ काम कर रही हैं.
तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान
बता दें कि आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी से पहले दो शादियां की थी और उनकी दोनों ही शादियां टूट गई. बॉलीवुड सुपरस्टार की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी और 2002 में दोनों अलग हो गए थे. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं एक बेटी इरा खान और एक बेटा जुनैद खान. वहीं आमिर खान ने दूसरी शादी 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से की थी. लेकिन 2021 में इनका भी सैपरेशन हो गया था. आमिर और किरण राव का एक बेटा आजाद खान है.

