School

जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? यहां देखिए पूरी लिस्ट

देश भर में एक जुलाई यानी बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर खत्म 30 जून को खत्म हो गई। जुलाई में कोई बड़ी राष्ट्रीय सार्वजनिक छुट्टी नहीं होती जिससे स्कूल में लंबी छुट्टियां मिलें। हालांकि, कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियों का असर स्कूल के शेड्यूल पर पड़ सकता है।

जुलाई 2026 में स्कूल छुट्टियों की लिस्ट

जुलाई में स्कूल सिर्फ़ वीकेंड और चुनिंदा क्षेत्रीय छुट्टियों पर ही बंद रहेंगे। छात्रों को रेगुलर वीकेंड की छुट्टियां मिलेंगी, साथ ही हीटवेव या किसी अन्य कारण से संबंधित राज्य प्रशासन द्वारा घोषित छुट्टियां भी हो सकती हैं। कुछ स्कूल या संस्थान अपने एकेडमिक कैलेंडर के आधार पर स्थानीय या धार्मिक मौकों पर छुट्टियां दे सकते हैं। इस महीने में होने वाले महत्वपूर्ण त्योहार/दिन इस प्रकार हैं:

16 जुलाई, 2026: रथ यात्रा (कुछ राज्यों और क्षेत्रों में प्रतिबंधित छुट्टी के तौर पर मनाई जाती है) 16 जुलाई को रथ यात्रा के उपलक्ष्य में छुट्टी हो सकती है। ये छुट्टियां, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में हो सकती हैं।

29 जुलाई 2026ः 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर बिहार, यूपी, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश में अवकाश हो सकती है।

31 जुलाई, 2026: शहीद उधम सिंह शहादत दिवस (आमतौर पर पंजाब, हरियाणा और कुछ पड़ोसी क्षेत्रों में छुट्टी के तौर पर मनाया जाता है)

इन मौकों के अलावा जुलाई 2026 में कोई बड़ी राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है। देश के कई हिस्सों में स्कूलों के अपने रेगुलर टाइम-टेबल के अनुसार चलने की उम्मीद है। स्कूल की छुट्टियों का शेड्यूल पहले से जानने से माता-पिता को गर्मियों की लंबी छुट्टियों के बाद अपने परिवार की योजनाओं को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।

अभिभावकों से ये अपील

देश भर के शिक्षा विभागों ने माता-पिता और छात्रों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों और सरकारी घोषणाओं के ज़रिए जानकारी लेते रहें। अगर भीषण गर्मी जारी रहती है, तो राज्य सरकारें स्कूल के समय में बदलाव, क्लास के समय में कटौती या सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय लागू कर सकती हैं ताकि छात्रों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके और पढ़ाई-लिखाई के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1