Amarnath Yatra Registration

Amarnath Yatra 2026: अगर बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंच गए अमरनाथ तो क्या होगा? भूलकर भी ना करें ये गलतियां नहीं तो पछताएंगे

Amarnath Yatra 2026: महादेव के भक्त तो देश के कोने-कोने में हैं और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्सह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं. कल यानी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. हालांकि, इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड यानी SASB ने रजिस्ट्रेशन, कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) और यात्रा परमिट को अनिवार्य किया है.

इन सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही आप अमरनाथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ यात्री ऐसे हैं जो बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेजों के ही यात्रा पर निकल रहे हैं. अगर आप ऐसा करने की सोच रहे हैं तो पहले ही जान लें जरूरी नियम, वरना आपको दिक्कत हो सकती है.

बिना यात्रा परमिट के यात्रा करना पडे़गा भारी

अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन और यात्रा परमिट के जाते हैं तो यात्रा मार्ग पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर चेकिंग पॉइंट्स पर श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की जांच की जाती है. ऐसे में अगर आपके पास वैध यात्रा परमिट नहीं मिला तो सुरक्षा एजेंसियां आपको यात्रा पर आगे जाने की परमिशन नहीं देंगी और आपको वहीं से वापस लौटा दिया जाएगा.

स्पॉट रजिस्ट्रेशन की मिलेगी सुविधा?

प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई तय स्थानों पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करता है, लेकिन यह भी कुछ जरूरी बातों पर निर्भर करता है जैसे…

यह पूरी तरह से उस दिन की भीड़, मौसम और कोटा पर निर्भर करता है.
अगर कोटा पूरा हो गया है तो बिना रजिस्ट्रेशन कराएं श्रद्धालुओं को यात्रा करने की परमिशन नहीं मिलती.
साथ ही अगर मौसम भी खराब है तो भी यात्रा करने की अनुमित नहीं दी जाएगी.
ऐसी स्थिति में बिना दर्शन के ही वापस लौटन पड़ेगा.
अगर नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

अमरनाथ यात्रा पर अगर कोई व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के जाता है तो ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन जुर्माना लगा सकता है और साथ ही जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकती है. इसके साथ ही आपको कई सरकारी और जरूरी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा जैसे…

जैसी कई सुविधाएं यात्रियों को दी जाती हैं, लेकिन ये केवल यात्रा परमिट और पहचान पत्र के आधार पर ही उपलब्ध कराई जाती हैं. ऐसे में बेहतर यहीं है कि अमरनाथ यात्रा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि यात्रा के दौरान सारी सुविधाएं भी मिले और बिना किसी दिक्कत के बाबा बर्फानी के दर्शन भी हो पाएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1