कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है, भारत भी इसके अछूता नहीं रहा है। मुंबई में एक 49 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है, उसे निगरानी में रखा गया है। इसी के साथ यह शख्स 9वां ऐसा व्यक्ति बन गया है, जिसके इस खतरनाक वायरस से चपेट में आने की आशंका है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह शख्स 21 जनवरी को वुहान से लौटा था। चीन के हुबेई प्रांत का वुहान शहर इस खतरनाक विषाणु का केंद्र माना जाता है।
महाराष्ट्र राज्य रोग निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया, ’24 जनवरी को बुखार और जुकाम से ग्रसित होने के कारण उन्हें सरकारी कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।’ साथ ही उन्होंने कहा कि जब यह शख्स मंबई आया था तब उसमें इस वायरस के लक्षण नहीं दिखे थे।
अब तक महाराष्ट्र में 9 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। इसमें से 6 मुंबई से हैं। शेष दो मरीजों में से दो को पुणे और नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

