आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल मई

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (8 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अभी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। कम प्रयास से काम बनेंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। धनार्जन होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

वृष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

मिथुन: आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। निजी जीवन मे आपको अपने साथी से कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन ठीक-ठाक रह सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। आज आप किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।

सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कन्या: आज के दिन नए कार्य की शुरुआत न करें। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा। अपने काम के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तुला: आज कार्यों में भाग्य का साथ मिलता रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे है। छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपनी शाम को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। साथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आ सकता है।

वृश्चिक: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।

धनु: आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके मन में कई उम्मीदें करवट लेंगी। आपको काम में सफलता भी आसानी से मिलेगी। आगामी समय में यात्रा और खरीदारी के योग बन रहे हैं। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बीतेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। पारिवारिक माहौल थोड़ा बोझिल रहने की संभावना है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

कुंभ: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से थोड़ा दूर रहने का प्रयास करें।

मीन: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1