fitment approval

7th Pay Commission : कितना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? मोदी सरकार कर रही है मंथन

देशभर में करीब 1 करोड़ से आधिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में इन कर्मचारियों के DA और DR में भारी इजाफा किया जाएगा। सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees) को बीते साल जुलाई से इस पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक कोरोना और लॉकडाउन के कारण लिया गया था। लेकिन अब होली से पहले सरकार कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी में है। देश में 65 लाख सरकारी कर्मचारी है, जबकि 48 लाख के करीब पेंशन भोगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी के डीए (DA) में 4% की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो जनवरी के अंतिम हफ्ते में सरकार इसका ऐलान कर सकती है। वहीं सरकार DR बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। इससे कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी राहत मिल सकती है।

1 करोड़ से अधिक कर्मचारी- बता दें कि देशभर के करीब 1 करोड़ से अधिक पेंशनर्स और कर्मचारी है। भारत में वर्तमान में 48 लाख पेंशनर्स और 65 लाख कर्मचारी है। सरकार सभी के DA और DR में बढ़ोतरी करेगी। हालांकि अभी तक इसका डेट फाइनल नहीं हुआ है।

कोरोना के कारण रूका था प्लान- बता दें कि महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का फैसला कोरोना के कारण अटका पड़ा था। देश में जुलाई के बाद से इसे बंद कर दिया गया। अब जब कोरोना की लड़ाई अंतिम मोर्चे पर पहुंच गई है, तब देशभर में सरकार की तैयारी DA और DR लागू करने की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1