आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 7 जून 2020

आज यानी 07 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करना शुभ होता है। आज के दिन दोपहर 2 बजकर 11 मिनट मूल नक्षत्र और दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इन सब के अलावा रविवार को आधी रात से 21 जून तक सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। आज के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि – Mesh Rashi 7 June 2020 , Aries Horoscope 7 June 2020

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। रिश्ते बेहतर रहेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 7 June 2020 , Taurus Horoscope 7 June 2020

आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 7 June 2020 , Gemini Horoscope 7 June 2020

आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें।आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपके आस-पास के लोग भी इस सकारात्मक बदलाव को देखेंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 7 June 2020 , Cancer Horoscope 7 June 2020

आपका आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा औऱ आर्थिक लाभ हो सकता है। घूमने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि – Singh Rashi 7 June 2020 , Leo Horoscope 7 June 2020

जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस आइडिया को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।

कन्या राशि – Kanya Rashi 7 June 2020 , Virgo Horoscope 7 June 2020

आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं।यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 7 June 2020 , Libra Horoscope 7 June 2020

आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाना आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है। मन्दिर में अन्न का दान करें, सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 7 June 2020 , Scorpio Horoscope 7 June 2020

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 7 June 2020 , Sagittarius Horoscope 7 June 2020

निर्धारित कार्य संपन्न न होने से निराश हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश बढ़ेगा। लेकिन, मध्याह्न के बाद परिवारजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि – Makar Rashi 7 June 2020 , Capricorn Horoscope 7 June 2020

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 7 June 2020 , Aquarius Horoscope 7 June 2020

आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। ये छोटी-2 बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। आज आप दोनों के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें कि वह क्या कहना चाहता है एवं आपसे क्या अपेक्षा रखता है। यदि आप मीडिया या टीवी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपको अपना अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना है, जिससे सही सराहना और काम मिल सके।

मीन राशि – Meen Rashi 7 June 2020 , Pisces Horoscope 7 June 2020

आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आज आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। मन्दिर में बाजरा दान करें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1