घने कोहरे की वजह से दनकौर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। बीती रात दनकौर की खेरली नहर में कार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 घायल हैं। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से कार चालक को दिखाई नही दिया। कार सीधी नहर में जा गिरी। कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा कार 11 व्यक्ति सवार थे। वे संभल से दिल्ली जा रहे थे। सभी मृतक संभल के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है और उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
मृतकों के नाम :- महेश पुत्र महिंदर उम्र 35 वर्ष, किशनलाल पुत्र छोटे उम्र 50 वर्ष, नीरेश पुत्र रामदास उम्र 17 वर्ष, रामखिलाड़ी पुत्र रामपाल उम्र 75 वर्ष, मल्लू पुत्र झा उम्र 12 वर्ष, नेत्रपाल पुत्र गजराज उम्र 40 वर्ष