लखनऊ में एक साथ 54 कोरोना पॉजिटिव केस, कुल मरीज 160 हुए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ में एक साथ 54 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन 54 केस में से 47 केस जीसीआरजी कॉलेज, बख्शी का तालाब में पिछले 14 दिनों से क्वारेंटाइन में हैं।

दरअसल पिछले दिनों तबलीगी जमात से जुड़े करीब 200 लोगों को शहर की विभिन्न मस्जिदों से पकड़ा गया था। इनमें जो लखनऊ के रहने वाले थे, उन्हें उनके ही घरों में क्वारेंटाइन किया गया, वहीं बाकी करीब पौने दो सौ लोगों को जीसीआरजी कॉलेज, बख्शी का तालाब में रखा गया था। इनकी 14 दिन की अवधि समाप्त हो रही थी, लिहाजा सभी का टेस्ट किया गया। अब इनमें से 54 लोग Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से क्वारेंटाइन और आइसोलेशन प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है।

लखनऊ के 54 में से बाकी 7 केस शहर के विभिन्न इलाकों से हैं। इनमें सदर बाजार, बनिया मोहाल, हुसैनगंज के बाकी 7 केस हैं। इसके साथ ही लखनऊ में Corona पॉजिटिव की संख्या 160 पहुंच गई है। इसी तरह आगरा में भी आज 24 नए केस सामने आए हैं। वहीं फिरोजाबाद में 11 और बिजनौर में 7 व सीतापुर में 3 नए केस मिले है। यूपी में कल रात तक जो आंकड़ा 849 था, इन नए केसों के आने के बाद 948 तक आंकड़ा पहुंच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1