5 सितंबर 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 5 सितंबर 2020

शनिवार, 5 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को जॉब में तरक्की मिलने के योग हैं। कुछ लोगों के लिए समय किसी बड़ी बिजनेस डील को पूरा करने का हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन कुछ तनाव और परेशानी भरा हो सकता है। मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकती है स्थिरता, वृष राशि वालों के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियों का रहेगा दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पुराने विवादों के निपटारे का है दिन।
🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮
मेष – Page of pentacles-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 5 September 2020, Aries Horoscope 5, 5 September 2020

युवाओं को आर्थिक स्थिरता मिलेगी। कुछ लोगों को पैसा कमाने का अवसर भी प्राप्त होगा। अभी मिले अवसर से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करें। पैसों के निवेश के बारे में ली हुई जानकारी दूसरों को मार्गदर्शन करने में उपयुक्त होगी। अगर आप पढ़ाई के बारे में सोच रहे हैं तो सिर्फ शार्ट टर्म कोर्स ही लें। घर के किसी सदस्य को करियर चुनने में आप मार्गदर्शन कर पाएंगे।
करियर – इंसेंटिव से लाभ होगा।
लव – रिलेशनशिप को आज नया मोड़ मिलेगा।
हेल्थ – बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ – 10 of pentacles-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 5 September 2020, Taurus Horoscope 5 September 2020

राशि के नाम की तरह आपकी पर्सनालिटी है। इस बात की अनुभूति आज होगी। आप व्यवसाय परिवार सभी स्तर पर सबके आधार स्तंभ बने रहेंगे। घर के छोटे सदस्य आपको रोल मॉडल की तरह देखेंगे। आज आपको घर की उन्नति पर गर्व होगा। परिवार की इज्जत और रुतबा आपकी वजह से और भी ऊंचा होगा। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बना रहेगा।
करियर – व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा।
लव – अरेंज मैरिज में अच्छे घर से रिश्ता आएगा।
हेल्थ – एलर्जी संबंधित तकलीफ हो सकती है।

मिथुन – Two of cups-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 5 September 2020, Gemini Horoscope 5 September 2020

पुराना झगड़ा या पुरानी कोई कचहरी की समस्या आज सामंजस्य से सुलझ जाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में मनचाहा सुधार दिखेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को दिन फलदाई होगा। पार्टनर की वजह से तरक्की होगी। सगाई या रोका फंक्शन की तैयारी शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। मेडिकल से जुड़े लोगों को नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। आप की प्रशंसा भी होगी।
करियर – अल्टरनेटिव थेरेपी से जुड़े जुड़े लोगों को लाभ होगा। हिंलिग में करियर करने के लिए अच्छा समय है।
लव – मतभेद खत्म होकर रिश्तों की नई शुरुआत होगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य में सुधार और स्थिरता रहेगी।

कर्क – 10 of swords-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 5 September 2020, Cancer Horoscope 5 September 2020

यदि आप जीवन में डिप्रेशन और कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। आज आप को नई दिशा मिलेगी जो आपको धार्मिक आध्यात्मिक और भौतिक स्तर पर आगे ले जाएगी। आपकी तरक्की से मित्र परिवार में से कोई असंतुष्ट रहेगा। कुछ बातों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ना आपके लिए उचित होगा। नए मित्र बनेंगे जो आपको व्यवसाय में विशेष फायदेमंद होंगे।
करियर – करियर में सफलता और स्थिरता होगी।
लव – मित्र परिवार में से कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा।
हेल्थ – गरमी से जुड़ी बीमारी तकलीफ देगी।

सिंह – 5 of pentacles-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 5 September 2020, Leo Horoscope 5 September 2020

यदि आपको आर्थिक संकट है तो आपको मदद मिलेगी। कोई ऐसा व्यक्ति आप से जुड़ेगा जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। आज काम धीमी गति से होंगे जो आप की अस्वस्थता का कारण होगा। कुछ महत्वपूर्ण काम स्थगित भी हो सकते हैं। याद रहे वक्त से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। भगवान शिव की उपासना कार्मिक कठिनाइयां दूर करेगी
करियर – नए नौकरी से जुड़े बातें धीमी गति से आगे बढ़ेगी।
लव – सोच समझ कर अपना प्रस्ताव रखें।
हेल्थ – सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी कुछ वक्त सताएगी।

कन्या – 4 of pentacles-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi September2020, Virgo Horoscope September 2020

आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक परिस्थिति और पैसों से जुड़ी बातों में होगा। पैसों का निवेश करना अच्छी आदत है। लेकिन, पैसों का सही इस्तेमाल करना और भी जरूरी है। पैसों से जुड़ी बातों में भावुक होकर निर्णय ना लें। घर संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। जिसका असर पूरे परिवार पर होगा। पैसा बचाने की लालच में आपको बड़े नुकसान का सामना हो सकता है। घर के सदस्यों से बात कर के ही निर्णय लें।
करियर – इंश्योरेंस से जुड़े व्यवसाय या नौकरी में पारदर्शिता रखें।
लव – पैसों की चिंता रिलेशनशिप पर असर कर सकती है।
हेल्थ – पेट से जुड़ी तकलीफ होगी।

तुला – 7 of pentacles-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 5 September 2020, Libra Horoscope 5 September 2020

यह समय आपको इंतजार करवाएगा। हर पुराने प्रयास का फल मिलने में थोड़ी देर होगी, लेकिन मनचाहा परिणाम मिलेगा। खेती व्यवसाय से घर में आर्थिक प्रगति होगी। एग्रीकल्चर से जुड़ी लोग अपना अनुभव ठीक तरीके से इस्तेमाल करें। भविष्य में प्रगति के लिए सहायक होगा। वन्य और निसर्ग प्रेमी अपना ज्ञान बटोरने में लगाएंगे। किसी बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक के जरिए मिलेगा।
करियर – मनचाही तरक्की के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
लव – किसी बात को लेकर आपस में निर्णय नहीं हो पाएगा।
हेल्थ – नेचुरोपैथी से त्वचा संबंधी बीमारियों में राहत मिलेगी।

वृश्चिक – Ace of swords-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 5 September 2020 , Scorpio Horoscope 5 September 2020

अगर आप करियर में बदलाव चाहते हैं तो उसकी तरफ कदम उठाना शुरू करें। व्यवसाय में मोलभाव आपकी इच्छा अनुसार होगा। किसी भी प्रकार की मीटिंग के लिए पूर्व तैयारी करके जाएं। आज का दिन उम्मीद से ज्यादा फायदा देगा। युवाओं को माता-पिता से आसानी से अनुमति मिलेगी। वाणिज्य क्षेत्र के लोग प्रगति करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। आप अपनी वाणी के प्रभाव से काफी काम सहजता से पूरे कर लेंगे।
करियर – जिम और मेटल से जुड़े कार्य पूर्ववत शुरू होंगे।
लव – आपका प्रभाव आपके पार्टनर पर रहेगा।
हेल्थ – नुकीली या धार वाली वस्तु से हानि पहुंच सकती हैं।

धनु – 8 of pentacles-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 5 September 2020 , Sagittarius Horoscope 5 September 2020

विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। काम के अनुभव से आज आपको नए कार्य की शुरुआत में ही तुरंत फायदा मिलेगा। यह काम आपके लिए अधिक समय नहीं चलेगा लेकिन फायदा मिलेगा। घर-परिवार आपकी तरक्की से खुश रहेगा। घर के किसी सदस्य को आत्मनिर्भर बनाने में आज आपका योगदान रहेगा। विशेषतः छोटे भाई के जीवन में आज आप अहम भूमिका निभाएंगे। सोने में निवेश फायदा देगा।
करियर – अपने बलबूते पर किया हुआ कार्य संतुष्टि देगा।
लव – आपको अपने जीवनसाथी में क्या खूबियां चाहिए? इस बारे में विचार गहनता से होगा।
हेल्थ – ज्यादा काम आपके आरोग्य को हानि पहुंच जाएगा।

मकर – The High priestess-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -September 2020 , Capricorn Horoscope 5 September 2020

हर मनुष्य में कुछ अच्छाइयां और बुराइयां होती हैं। इनका संतुलन बनाए रखना, आपको बखूबी आता है। आज आप कुछ व्यक्तियों से नाराज होंगे लेकिन उनको महसूस नहीं होने देंगे। सही वक्त आने पर आपकी नाराजगी व्यक्त भी कर पाएंगे। सही वक्त पर सही शब्द का प्रयोग आपको आता है और यही बात की वजह से आप पारिवारिक क्लेश टालने में सफल रहेंगे। थोड़ा-सा कंफ्यूजन आपकी क्षमता को कम कर सकता है, लेकिन इससे आपको कुछ नुकसान नहीं होगा।
करियर – वैद्यकीय क्षेत्र में प्रगति होगी।
लव – पार्टनर के मन का अंदाजा लेना थोड़ा मुश्किल होगा।
हेल्थ – अपचन से तकलीफ हो सकती है।

कुंभ – 9 of wands-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 5 September 2020 , Aquarius Horoscope 5 September 2020

अधिक सतर्कता और सावधानी की वजह से आप अवसर खो सकते हैं। डर का सामना उस से लड़ कर ही किया जा सकता है। जब तक आप खुद के ख्यालों की दुनिया से बाहर नहीं आएंगे, जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। परिवार से दूरी मिटाने में वक्त लगेगा। किसी व्यक्ति के बारे में अपनी राय बनाने से पहले परख कर निर्णय लें, गलतफहमी दूर करने में तकलीफ होगी। प्रयास से मतभेद दूर भी होंगे।
करियर – स्टॉक या शेयर मार्केट से जुड़े व्यक्ति रिस्क ना लें।
लव – आपका जिद्दी स्वभाव आज परेशानी खड़ी करेगा।
हेल्थ – माइग्रेन और आंखों संबंधित बीमारी परेशान करेगी।

मीन – Knight of cups-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 5 September 2020 , Pisces Horoscope 5 September 2020

किसी भी प्रकार का प्रस्ताव आज स्वीकार न करें। आपको और एक पहलू प्रस्ताव से जुड़ा पता चलेगा। धीमी गति से किया हुआ काम नुकसान दे सकता है। उधर लौटाने में देरी होगी। किसी भी प्रकार का कर्जा ना लें। जमीन और पुरखों की जायदाद से जुड़ी समस्या धीरज के साथ निर्णय लेकर सुलझ सकेगी। घर के किसी सदस्य द्वारा सच्चाई का पता चलेगा। मूल्यवान धातु संभाल कर रखें।
करियर – किस दिशा में प्रगति चाहिए इस बात पर विचार होगा।
लव – किसी व्यक्ति के बारे में अगर आप कन्फ्यूज्ड है तो निर्णय न लें।
हेल्थ – पाइल्स और कब्ज की बीमारी पर ध्यान दें।
🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸Tarot Cards Reader ,
🔸 Spiritual Healer ,
🔸Astrologer,
🔸Vastu Consultant
📲contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1