देश में मृत्यु की दर 3.3 फीसदी, 24 घंटे में 43 की मौत और 991 नए केस

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार शाम को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में 24 घंटे में 991 नए CoronaVirus के केस सामने आए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि उसके बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,378 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 43 मौतें हुई हैं जबकि देश में अब तक कुल 480 लोगों की जान जा चुकी है।

देश के 45 जिलों से लेकिन अच्‍छी खबर है। यहां पिछले 14 दिन से कोई नया केस नहीं आया है। देश में अब तक 1992 मरीज ठीक हुए हैं जिसका प्रतिशत 13.85 है। लव अग्रवाल ने कहा, ‘हमारे देश में कोरोना महामारी की मृत्यु दर लगभग 3.3% है। अगर आयु वर्ग के हिसाब से विश्‍लेषण करें तो 0-45 वर्ष के आयु वर्ग में 14.4% मौतें हुई हैं। 45-60 साल के बीच यह आंकड़ा 10.3 है। 60 से 75 वर्ष के बीच यह आंकड़ा 33.1% है। और 75 वर्ष की आयु के ऊपर का आंकड़ा 42.2% है।’

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा क‍ि अस्‍वस्‍थ्‍य होने की परिस्थितियों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है, तो आप पाएंगे कि 83% मामलों में साथ में बीमार होने की परिस्थितियां थीं। गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि जो भी विदेशी नागरिक भारत में फंसे हैं और उनका वीजा समाप्त हो गया है। उनके आवेदन पर वीजा की अवधि 3 मई 2020 तक निशुल्क बढ़ाई जाएगी। सरकार द्वारा फंसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए ये सद्भावना का संकेत है।

उन्‍होंने कहा कि लोगों की समस्‍याओं का निदान करने के लिए सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हेल्‍पलाइन शुरू कर दी गई हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भी पूरे देश में मजदूरों के लिए 20 शिकायती केंद्र स्‍थापित किए हैं। गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम भी 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमारे टोल फ्री नंबर 1930, 1944 पर भी लोगों की समस्‍याओं का निदान किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1