30 August 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 30 अगस्त 2020

रविवार, 30 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। कुछ लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने का संकेत है। कुछ लोगों को बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है। 4 राशियों के लिए दिन कुछ विपरीत परिणाम और नुकसान देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपने काम पर फोकस बनाए रखने का समय, वृष राशि वालों के लिए खुद की क्षमताओं को आजमाने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए दूर स्थानों से शुभ समाचार मिलने का संकेत।
☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️
मेष – Three of Wonds-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 30 August 2020 , Aries Horoscope 30August 2020
आज अपना काम में फोकस बनाए रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर – किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। अपनी बात खुल कर कहने का प्रयास करें।
हेल्थ –
यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो एक सेकंड ओपिनियन किसी दूसरे डॉक्टर से लें। लाभ होगा।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
वृषभ – Strength-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 30 August 2020 , Taurus Horoscope 30 August 2020

आज का काम आपके लिए अपनी क्षमता और योग्यता की परीक्षा वाला हो सकता है। आप खुद को आजमाना चाहेंगे। आपको कुछ कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है, या कुछ काम थोड़े समय के लिए अटक सकते हैं। आपको थोड़ा धैर्य के साथ काम लेना होगा। आपके परिजन और प्रियजन आप पर पूरा भरोसा जताएंगे। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी।
करियर – काम में देरी हो सकती है। कार्यालय के लोग आपको निराश कर सकते हैं, शांत और सामान्य रहें।
लव – प्रोफेशनल कामों में भी आपको जीवनसाथी का बेहतर सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ – दांत या दाढ़ का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मिथुन – The World-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 30August 2020 , Gemini Horoscope 30 August 2020
आज का दिन आपके लिए दुनिया से जुड़ने का है। आप उन लोगों से मिल सकते हैं या बात कर सकते हैं जो किन्हीं दूर स्थानों पर बसे हैं। आपके सामने कोई बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। ये समय है अपनी क्षमताओं पर गहराई से विचार करने और नई संभावनाओं के लिए अपने आपको अपडेट करने का। आपको अपनी बातचीत में काफी स्पष्ट तरीके से अपना पक्ष रखना होगा।
करियर – काम पर नए देश में जाने की संभावनाएं हैं। अपनी नौकरी में अच्छा करने के लिए अपने कौशल को अपग्रेड करें।
लव – आपके साथी के साथ गलतफहमी हो सकती है, अपने संवाद स्पष्ट रखें।
हेल्थ – गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कर्क – The Empress-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 30 August 2020 , Cancer Horoscope 30 August 2020
आज का दिन आपके लिए मिलजुल कर काम करने और सफलता पाने का रह सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा और आप उन पर कुछ चीजों के लिए निर्भर रह सकते हैं। अपने लोगों की बात ध्यान से सुनें और सोच-समझकर ही किसी बात पर फैसला करें। आपके कुछ निर्णय आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
करियर – दोस्त आपके लिए मार्गदर्शन के लिए आ सकते हैं। अच्छे फैसले लेने की आपकी क्षमता आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करती है।
लव – आज आपको अपने साथी की बात को गंभीरता से सुनना और समझना होगा।
हेल्थ – आज मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द से आपको समस्या हो सकती है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
सिंह – Justice-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 30 August 2020 , Leo Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके लिए आर्थिक हानि की ओर इशारा कर रहा है। धन संबंधी मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको काफी सोच-विचार करना होगा। आपको उधार पैसा लेने और देने दोनों ही मामलों में बचना पड़ेगा। अगर आप वित्तीय मामलों में लापरवाही रखेंगे तो संभव है कि आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है, साथ ही कुछ लोगों से आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं। इस कारण थोड़ा सावधान रहें।
करियर – वित्त की स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्तों को पैसे उधार देने का अच्छा समय नहीं है, क्योंकि आप इसे वापस पाने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।
लव – अपने साथी को कुछ ऐसा उपहार दें जो उन्हें पसंद हो, वे इस रिश्ते को काम करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं।
हेल्थ – माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कन्या – Four of Cups-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 30 August 2020 , Virgo Horoscope 30 August 2020
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रचनात्मक हो सकता है। आपके साथी आपकी समस्या सुलझाने के कौशल की तारीफ करेंगे। आपके समस्याओं के साथ डील करने का तरीका काफी प्रशंसनीय हो सकता है। आपको अपने ईगो से बचना होगा। कुछ समय खुद के लिए निकाल कर वो काम करें जो आपको मानसिक शांति और प्रोत्साहन देता है। अपने शौक को जिंदा रखने के लिए यह एक आवश्यक कदम है।
करियर – आपका उत्साह और रचनात्मकता आपको प्रगति करने में मदद कर सकती है।
लव – अपने साथी के साथ पेंटिंग या बागवानी जैसी मजेदार गतिविधि आपको एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी।
हेल्थ – बाहर खाने से बचें, आपको फूड पॉइज़निंग के आशंका हो सकती है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
तुला – Queen of Pentacles-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 30 August 2020 , Libra Horoscope 30 August 2020

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। समय की कमी के कारण आपको कुछ काम टालने भी पड़ सकते हैं और एक समय में कई काम करने पड़ सकते हैं, या एक काम खत्म होते ही आपको कोई और काम मिल सकता है। अपने आपको इस परिस्थिति के लिए मानसिक रुप से तैयार रखें। आपके पार्टनर्स या बॉस आपके काम के तरीकों से काफी संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। ये आपके अच्छे भविष्य के लिए बेहतर संकेत है।
करियर- आपके वरिष्ठों में आपकी की बहुत मांग रहेगी। आपके पास अपने कार्यों को पूरा करने के लिए सही कौशल है, इसका उपयोग करें।
लव – आप अपने साथी से चिड़चिड़े लगते हैं, शांत रहें। आपका साथी आपकी हर बात सुनेगा
हेल्थ – अपने काम को अधिक मात्रा में न करें, आपको कमर या पीठ में समस्या हो सकती है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
वृश्चिक – Eight of Wands-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 30 August 2020 , Scorpio Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके कुछ अफरा-तफरी भरा रह सकता है। आपको कामों को सही अंजाम तक पहुंचाने के लिए कुछ अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है। अपने आप को इसके लिए तैयार रखें। कुछ कामों के लिए आपके मित्र और साथी आप पर आश्रित हो सकते हैं। किसी मामले में आपको संतोष का भाव दिखाना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें।
करियर – काम से लिए पर यात्रा की संभावना है। आपकी टीम आपकी ओर देखती है, क्योंकि आपका काम के प्रति बहुत अच्छा रवैया है।
लव – आपका साथी हाथ से लिखे नोट्स और अक्षरों जैसी छोटी चीजों की सराहना करता है। वही करें जो उन्हें खुश करे।
हेल्थ – आपकी मांसपेशियों के साथ समस्या हो सकती है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
धनु – Ace of Wands-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 30 August 2020 , Sagittarius Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके लिए परिस्थितियों को काफी परिपक्वता के साथ संभालने का है। किसी मामले में आप अपेक्षा के विपरीत काफी कम समय में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं, इससे आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। आज आपकी प्रोडक्टिविटी काफी हाई रहेगी, जिसका फायदा आपको जॉब और बिजनेस दोनों में मिल सकता है। अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस रहें।
करियर – आपके बॉस आपके ज्ञान और चीजों को जल्द पूरा करने की क्षमता की सराहना करते हैं। अधिक सुसंगत होकर अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखें।
लव – अपने साथी के साथ किसी समय अच्छा गुजरेगा है। अविवाहितों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।
हेल्थ – आंख का संक्रमण आपकी समस्या बढ़ा सकता है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मकर – Four of Pentacles-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -30 August 2020 , Capricorn Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ जिम्मेदारियों के साथ शुरुआत वाला हो सकता है। आपके लिए कुछ मामलों में बहुत धैर्य रखना पड़ सकता है। कुछ कामों में विलंब होने से आप परेशान हो सकते हैं या गुस्सा कर सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें। आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा। इसके लिए छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ने का दिन है। अपने लोगों से खुलकर बात करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
करियर – आज आपका दिन ऑफिस में नहीं हो सकता, क्योंकि काम में देरी हो रही है। सकारात्मक रहें, आपके लक्ष्य प्राप्त होंगे।
लव – आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छी समझ रखते हैं। उनके साथ अपनी रूचि साझा करें।
हेल्थ – बालों का गिरना आपको चिंतित कर सकता है।

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कुंभ – The Sun-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 30 August 2020 , Aquarius Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशा से भरा हो सकता है। चीजें आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। कुछ लोगों द्वारा आपको चुनौती भी मिल सकती है। आपके कुछ प्रस्ताव अस्वीकृत हो सकते हैं। आपको अपने टारगेट को पाने के लिए काफी पॉजिटिव एटिट्यूड रखना होगा। आपको अपने मूड को थोड़ा लाइट रखने के लिए अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारना चाहिए, इससे आपको मानसिक शक्ति और सकारात्मका का आभास होगा।
करियर – करियर में आप निराश रह सकते हैं। सकारात्मक रहें, परिस्थितियां जल्दी ही आपके अनुकूल होंगी।
लव – आज आपका समय जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा गुजरेगा। प्रेमियों के लिए भी दिन काफी अच्छा है।
हेल्थ – अपने प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं, क्योंकि आप ज्यादातर समय थकान महसूस करते हैं।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मीन – The Devil-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 30August 2020 , Pisces Horoscope 30 August 2020

आज का दिन आपके कामों में कुछ रुकावट और परेशानियों वाला हो सकता है। आपके काम करने के तरीकों की लोग तारीफ करेंगे लेकिन कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके कामों पर आपत्ति भी ले सकते हैं। आपको काफी सारा समय दफ्तर या बिजनेस से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए देना पड़ सकता है। आपकी कार्यक्षमताओं की सराहना होगी। आपको कुछ पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर – आज आपको बैठकों में व्यस्त रहना पड़ सकता है। आपके प्रस्तुति कौशल को आपके वरिष्ठों द्वारा सराहा जाता है।
लव – अतीत से आगे बढ़ें, किसी नए व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपके साथ अच्छा हो और आपसे प्यार करता हो।
हेल्थ – आज आपको ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट पर रहना होगा।
☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸Tarot Cards Reader ,
🔸 Spiritual Healer ,
🔸Astrologer,
🔸Vastu Consultant
📲contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1