देश में Corona मरीजों का आकड़ा 30 हजार के पास, मरने वालों की संख्या 934 हुई

Coronavirus के मामले देश में बढ़कर 30 हजार के पास पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 29,435 पॉजिटिव केस भारत में सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 934 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में Coronavirus के संक्रमित मामलों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 8,78,813 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, Coronavirus से दुनिया में मरने वालों की संख्या 2 लाख 8 हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से दो तिहाई यूरोप से हैं। Corona से सबसे ज्यादा मौत की बात करें तो अमेरिका में 55 हजार से ज्यादा लोग अब तक मर चुके हैं। अमेरिका में Coronavirus से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन में एक बार फिर से 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के 33 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो डॉक्टर, 23 नर्सिंग स्टाफ,टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी की हालत सामान्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1