25 अक्टूबर 2020 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2020

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 25 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी सुकून भरा रह सकता है। 5 राशियों के लिए दिन थोड़ा मिलाजुला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने लिए कुछ नए लक्ष्य तय करने होंगे, जो उनके भविष्य के लिए लाभकारी रहेंगे। कुछ लोगों को अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मेष राशि वालों को मिल सकता है पूरे दिन भाग्य का साथ, वृष राशि वालों के लिए फैसलों से नुकसान की आशंका, मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा दिन।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
मेष-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 25 octobor 2020, Aries Horoscope 25, 25 octobor 2020

आज का दिन आपके लिए नए टारगेट और मंजिलें तय करने का है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई अनजान शक्ति आपके लिए सहायक होगी। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
वृष-The Tower Vrishabha Rashi 25 octobor 2020, Taurus Horoscope 25 octobor 2020

आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला ना लें, इससे नुकसान होने के योग है। निजी जीवन में कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं, जिससे आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
मिथुन-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 25 octobor 2020, Gemini Horoscope 25 octobor 2020

आज कोई बड़ा लाभ होने के योग नहीं हैं, इसलिए किसी भी जगह निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। आज का दिन अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए कोई कदम उठाने के लिए अच्छा है। मेडिटेशन अवश्य करें, जिन मुश्किलों और सवालों के जवाब आप ढून्ढ रहे हैं, वे जल्द ही मिल जाएंगे।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
कर्क-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 25 octobor 2020, Cancer Horoscope 25 octobor 2020

आज परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
सिंह-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 25 octobor 2020, Leo Horoscope 25 octobor 2020

आज आप खुद पर ही ज्यादा फोकस करें, किसी दूसरे से अपनी तुलना या उसकी बराबरी करने का प्रयास ना करें। वरना, आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
कन्या-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 25 octobor 2020,Virgo Horoscope 25 octobor 2020

आज आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। कुछ नए क्षेत्रों में जाने का मौका मिल सकता है। जीवन में यदि बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं तो यही उचित समय है अपने जीवन को एक नई दिशा देने का। भेड़ चाल में न पड़ें, वह करें जो आपको अच्छा लगता हो, जिससे आपको ख़ुशी और संतुष्टि मिले। रिश्तों में भी यदि खुश नहीं हैं तो अपने आपको इस बंधन में बाँधने की बजाय अपने अस्तित्व के लिए कुछ करें, इससे आपके रिश्तों में भी सुधार होगा।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
तुला-The Sun Justice– Tula Rashi 25 octobor 2020, Libra Horoscope 25 octobor 2020

परिस्थितियों के खिलाफ जाने का प्रयास ना करें। वक्त के साथ चलें और वर्तमान पर ही फोकस रखें। पुरानी बातें आपको आज परेशान कर सकती हैं। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
वृश्चिक-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 25 octobor 2020, Scorpio Horoscope 25 octobor 2020

आज किसी के साथ आपके रिश्ते काफी मधुर हो सकते हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियाँ हैं, उन्हें संजोयें।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
धनु-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 25 octobor 2020, Sagittarius Horoscope 25 octobor 2020

आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको आर्थिक रुप से काफी मदद कर सकता है या कोई बड़ा लाभ पहुंचा सकता है। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
मकर-The Fool – Makar Rashi -octobor 2020, Capricorn Horoscope 25 octobor 2020

आज विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
कुम्भ-kumbh Rashi -25 octobor 2020, Capricorn Horoscope 25 octobor 2020

थोड़ी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी, जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्व न दें। इससे आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शान्ति और स्थिरता का भाव भी आएगा। लाल रंग के कपड़े या नग से लाभ हो सकता है।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
मीन-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 25 octobor 2020, Pisces Horoscope 25 octobor 2020

आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी।
🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋🏮🦋
रजनी अवस्थी
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸 टैरोट कार्ड रीडर एक्सपोर्ट
🔸 स्पिरिचुअल हीलर
🔸 ज्योतिषाचार्य
🔸 वास्तु कंसलटेंट
📲 कॉन्टैक्ट नंबर 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1