UP Assembly Election 2022

बिहार का रण:कांग्रेस ने मंदिर मुद्दे को लटकाए रखा, मोदी ने निकाला रास्ता-नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda नालंदा के बाल लखीसराय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश हैं तो विकास है, राजद है तो विनाश है। नरेंद्र मोदी ने जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांगने की परिपाटी को बंद किया है। आज काम पर वोट मांगा जा रहा है। मोदी ने भारतीय संस्कृति को बदला है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 25 लाख का पैकेज बिहार को देने वाली बात को लालू प्रसाद ने जुमला बताया था, जबकि मोदी सरकार ने 10 हजार करोड़ शिक्षा, छह हजार स्वास्थ्य, दरभंगा एम्स, 11 मेडिकल कॉलेज, 3 साल में बिहार को दिए।

नड्डा ने कहा कि PM जो कहते हैं सो करते हैं। उन्होंने कहा कि Corona में NDA की सरकार ने 80 करोड़ जनता को खाद्यान्न दिया। 20 करोड़ बहनों के खाथों में Lockdown के समय खाते में रुपये भेजे। स्वच्छता अभियान में शौचालय दिया। अब मार्च से लेकर दीवाली और छठ तक राशन देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लटकाए रखा जबकि BJP सरकार ने रास्ता निकाला।

बिहारशरीफ में JP Nadda ने कहा कि जिस अंदाज में जनता ताली बजा रही है, उससे पता चल रहा है कि आपने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि सातों सीटों पर NDA जीते, यह निवेदन करने आया हूं। नड्डा ने कहा कि हमें बिहार के विकास के लिए नया आयाम जोड़ना है। पहले अगड़ा-पिछड़ा, गंगा के इस पार उस पार, बाएं-दाएं के नाम पर लोग चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चाल-चरित्र संस्कृति बदल डाली है। अब सभी लोग रिपोर्ट कॉर्ड बताकर वोट मांगते हैं। जाति के नाम पर वोट मांगने का साहस नहीं करते।


जुमला कहने वालों पर किया कटाक्ष

महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए हुए JP Nadda ने कहा कि NDA की तरफ से सवा लाख करोड़ रुपये देने के वादे को जुमला कहने वाले जान लें, हमने 40 हजार करोड़ और दिए हैं। अब आप 4 घंटे में बिहार में कहीं भी पहुंच सकते हैं। पहले पटना से हजारीबाग जाने में शाम हो जाती थी।
नड्डा ने जनता से पूछा कि क्या ये सही नहीं है कि राजद के शासन में बिहार अपहरण उद्योग बन गया था। शहाबुद्दीन ने DGP को गोली मारी, दो भाइयों को तेज़ाब से नहलाया, उन्हें नीतीश ने जेल में डाला। उन्होंने कहा कि आज भी राजद का इरादा यही है।

नड्डा ने कहा कि बिहार का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। नरेंद्र मोदी सरकार गरीब के लिए काम करती है। गरीब के घर में चूल्हा जले इसकी फिक्र करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 5 किलो अनाज व एक किलो दाल दी। जनधन खाते में 30 करोड़ महिलाओं को 5-5 सौ रुपये दिए। आठ करोड़ महिलाओं को सिलिंडर दिए। विधवा, विकलांग के खाते में 3 हज़ार रुपये पहुंचाए। JP Nadda ने कहा कि ये है गरीबों को याद करने का तरीका।


नड्डा ने कहा कि उज्ज्वला सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं, ये राहत है। उन्होंने कहा कि गोईठा जलाने पर 2 सौ सिगरेट का धुआं शरीर के अंदर जाता था, इससे फेफड़े की बीमारी होती थी, अब कम हुई है। 12 करोड़ 70 लाख परिवार यानी 55 करोड़ लोग को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बदलते भारत, बिहार व युग की निशानी है।

नड्डा ने कहा कि पहले लोग नारे लगाते थे कि एक देश में दो विधान, 2 निशान नहीं चलेंगे। जब नरेंद्र मोदी के पास 303 सांसद हुए तो धारा 370 को निरस्त कर दिया गया। राम मंदिर के बारे में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लटकाए रखा। तब सुप्रीम कोर्ट ने डे-टू-डे सुनवाई कर फैसला किया। उन्होंने कहा कि बिहार Nitish Kumar के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। एक मौका दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1