22 सितंबर 2020 Ka Rashifal

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 22 सितंबर 2020

मंगलवार, 22 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत शानदार परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस बनाना होगा। कुछ लोगों के लिए समय अपनी सफलता का जश्न मनाने का हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन अपने पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में संतुलन का, वृष राशि वालों के लिए अपने वर्तमान काम और रिश्तों पर फोकस करने का समय।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃
मेष – REBIRTH-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 22 September 2020, Aries Horoscope 22, 22 September 2020

आपको जीवन में संतुलन बनाने की अधिक आवश्यकता है। आप अगर काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन लाने में नाकामयाब हो रहे हैं तो किसी एक बात पर ही फोकस रखें। अलग-अलग बातों को इकट्ठा सुलझाने की कोशिश, आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना रही है। आपके आत्मविश्वास पर भी असर हो रहा है। मित्र से लिया उधार तनाव पैदा करेगा।
करियर – क्षमता से बाहर के काम में मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
लव – रिलेशनशिप में असंतुलन महसूस होगा।
हेल्थ – मानसिक थकान काम की चिंता से होगी।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
वृषभ – CLINGING TO THE PAST-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 22 September 2020, Taurus Horoscope 22 September 2020
पुराने रिलेशनशिप का प्रभाव आपके वर्तमान रिलेशनशिप पर अधिक दिखेगा। आपका डर आप को कमजोर बना रहा है। पुरानी सफलता आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगी। लेकिन, अधिक आत्मविश्वास आपको काम से भटका रहा है। यह बात का भी ध्यान रखें। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। पार्टनर या पिता का व्यवहार आपको चिंतित बना देगा। परिवार के सदस्य आपस में आर्थिक व्यवहार न करें।
करियर – काम में आलस न करें।
लव – पार्टनर्स में एक दूसरे के प्रति नकारात्मक विचार अधिक होंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
मिथुन – CONTROL-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 22 September 2020, Gemini Horoscope 22 September 2020

आपकी जीद की वजह से परिवार में तनाव रहेगा। आप परिस्थिति को अपने ही नजरिए से देख रहे हैं। दूसरों का नजरिया देखने का प्रयत्न करना होगा। पैसों से जुड़े योजना सफल होगी। आर्थिक प्रगति की वजह से निर्णय लेने में अधिक आत्मविश्वास महसूस होगा। काम करते समय वक्त का ध्यान रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। इसलिए, अपने काम को ईमानदारी से करें।
करियर – करियर में तरक्की होगी।
लव – पार्टनर में तनाव सुलझने लगेगा।
हेल्थ – प्राणायाम से विचारों में संतुलन बना रहेगा।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
कर्क – ORDARINACE-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 22 September 2020, Cancer Horoscope 22 September 2020

अपनी आपकी क्षमता को परखने वाला दिन है। आज किसी भी विषय में जल्दी हार ना मानें। ना ही बातों को अपने मन के हिसाब से करने की जिद करें। विचारों की सरलता और सहजता से काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। अपनी मानसिक अवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखें। जीवन शैली में आया बदलाव और नए व्यक्ति से हुआ परिचय आपको सफलता देगा।
करियर – आर्थिक उन्नति होगी।
लव – पार्टनर्स में आपसी मेल रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य, ठीक और उत्साहवर्धक रहेगा।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
सिंह – THE FOOL-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 22 September 2020, Leo Horoscope 22 September 2020

यदि आज काम का मन ना हो तो आप काम के लिए खुद को और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता नहीं है। काम के बारे में लिया शॉर्टकट नुकसान करा सकता है। इसलिए, काम करें तो पूरे मन से करें। आज आपका ध्यान मौज-मस्ती में अधिक रहेगा। काम से जुड़े यात्रा में नुकसान हो सकता है। जागरूक रहें। परिवार के सदस्य आपके अस्थिर स्वभाव से परेशान रह सकते हैं।
करियर – काम में जागरूकता की आवश्यकता है।
लव – पार्टनर को मानसिक सहयोग दें।
हेल्थ – शरीर में लगी चोट ज्यादा तकलीफ देगी।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
कन्या – THUNDERBOLT-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi September 2020, Virgo Horoscope September 2020

निर्णय किसी को सुनाने से पहले उस बारे में अधिक सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको वर्तमान में रहने की आवश्यकता है। भूतकाल से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपने कही बातें आपके खिलाफ बोली जा सकती है, इसलिए शब्दों का प्रयोग उचित करें।
करियर – काम आसानी से होंगे।
लव – वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
हेल्थ – गर्म पदार्थों का सेवन ना करें।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
तुला – TOTALITY-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 22 September 2020, Libra Horoscope 22 September 2020

परिवार को आपके आर्थिक सहायता की जरूरत होगी। जीवन के सभी पहलुओं पर आज आपको ध्यान देकर उन्हें संतुलन में लाना होगा। आज भागा-दौड़ी बहुत होगी लेकिन काम प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यक्तिगत काम में किसी की सहायता ना लें। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दिन के अंत में काम से जुड़ी महत्वपूर्ण बात से आनंद प्राप्त होगा।
करियर – नए और पुराने काम का संतुलन बिगड़ रहा है।
लव – पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – घुटनों के दर्द को अनदेखा न करें।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
वृश्चिक – COURAGE-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 22 September 2020 , Scorpio Horoscope 22 September 2020

नए काम का उत्साह बना रहेगा। खुद से किसी बात के बारे में प्राप्त किया ज्ञान समाधान देगा। आध्यात्मिक रूप से प्रगति और मानसिक शांति प्राप्त होगी। अपने प्रयत्नों से औरों को शांति प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा। पालतू प्राणियों के साथ बिताया वक्त शारीरिक बीमारी को ठीक करने में मददगार रहेगा। सोने में निवेश करने के लिए उत्तम दिन है।
करियर – व्यापार से जुड़े लोग अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करेंगे।
लव – पार्टनर्स में संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्थ – विटामिंस की जांच करा लें।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
धनु – NEW VISION-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 22 September 2020 , Sagittarius Horoscope 22 September 2020

आप से जुड़ी समस्याओं को आज नए प्रकाश में देख पाएंगे। पुरानी असफलता को बदलने का प्रयास जारी रहेगा। पर्याप्त साधन और योग्य मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सूर्य की उपासना से विशेष फायदा होगा। विद्यार्थी अपने करियर के प्रति जागरूक होंगे। परिवार से मानसिक रूप में सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा निर्णय फायदा देगा।
करियर – विद्यार्थियों को योग्य दिशा प्राप्त होगी।
लव – पार्टनर की प्रगति आपको समाधान देगी।
हेल्थ – बालों से जुड़ी समस्या का हल मिलेगा।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
मकर – CREATIVITY-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -September 2020 , Capricorn Horoscope 22 September 2020
जीवन से जुड़ी हर बात की तरफ देखने का आपका नजरिया बदल रहा है। आप स्वयं की प्रेरणा से जीवन के मार्ग के बारे में आज गंभीरता से सोचेंगे। अपने विचारों को खुलकर बोलने का अवसर प्राप्त होगा। काम के साथ-साथ व्यक्तिगत उन्नति भी उन्नति पर भी ध्यान दिया जाएगा। एकांत में बिताया समय आपको उत्साह देगा। यदि आप एग्रीकल्चर से जुड़े हैं तो उच्च शिक्षण का अवसर भी प्राप्त होगा।
करियर – विद्यार्थियों के लिए खास दिन होगा।
लव – वैवाहिक जीवन में शांति और समाधान रहेगा।
हेल्थ – पैर से जुड़े विकार में राहत मिलेगी।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
कुंभ – ALONENESS-kumbh Rashi -September 2020, Capricorn Horoscope 22 September 2020

परिस्थिति को अपने आप से ज्यादा बड़ा समझना आप को कमजोर बना रहा है। यदि काम आप से नहीं हो पा रहा है, तो किसी से मार्गदर्शन लें। अकेले ही सब करने का प्रयास आपको तनाव दे रहा है। घर की उर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपना समय सूर्य प्रकाश में बिताएं। यदि कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है और आपको मानसिक तनाव दे रही है. तो सूर्य की उपासना शुरू करें।
करियर – करियर को लेकर थोड़ी नाराजगी रहेगी।
लव – प्रिय जनों के साथ बिताया समय आनंद देगा।
हेल्थ – विटामिंस की कमी मानसिक स्वास्थ्य पर असर कर रही है।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹
मीन – HEALING-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 22 September 2020, Pisces Horoscope 22 September 2020

स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आपके शारीरिक स्वास्थ्य का असर मानसिकता पर भी हो रहा है। इसलिए शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से तंदुरुस्त होने का प्रयत्न करें। यह समय थोड़ा कठिन है, लेकिन आपके प्रयास आपको सफलता देंगे। प्रयत्न करने से ना डरें, ना ही प्रयत्न की निरंतरता को रोकें।
करियर – काम को और ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव – पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ – नैचुरल मेडिसिंस और जीवनशैली में बदलाव सकारात्मक प्रभाव देगा।
🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃🌹🍃
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸Tarot Cards Reader ,
🔸 Spiritual Healer ,
🔸Astrologer,
🔸Vastu Consultant
📲contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1