Pakistan

पाकिस्तान: उग्रवादियों के हमले से 21 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में उग्रवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार को पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहे पाकिस्तानी तेल व गैस कर्मचारियों के काफिले पर हमला किया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहला हमला गवादर जिले में हुआ जिसमें 15 लोग मारे गए। जिसके बाद एक और हमला हुआ अशांत उत्तर पश्चिमी कबाइली क्षेत्र में जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

शुरू में, हमले का दावा बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने किया लेकिन बाद में एक नए उग्रवादी संगठन ने भी हमले की जिम्मेदारी ली है। 2 खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, Pakistan की ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी के 7 कर्मचारी मारे गए, साथ ही काफिले की सुरक्षा कर रही Pakistan फ्रंटियर कोर के 8 सदस्यों की भी जान चली गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हमलावारों की धड़पकड़ में जुटी है। वहीं, पाकिस्तानी सरकार ने घटना को निंदनीय बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1