20 अक्टूबर 2020 Ka Rashifal

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2020

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक और बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को नई जॉब से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। कुछ लोगों को पारिवारिक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग, वृष राशि वालों के लिए विदेश से जुड़े मामलों में असफलता के संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए सेहत के मामले में सावधानी बरतने की सलाह।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
मेष – FOUR OF SWORDS-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 20 octobor 2020, Aries Horoscope 20, 20 octobor 2020

आपके अंदर के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का अवलोकन करके नए कार्य की शुरुआत करें। पिता या परिवार से मिली संपत्ति का उपयोग आप योग्य तरीके से कर पाएंगे। आपसे बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन आपके लिए उपयुक्त होगा। कला गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है।
करियर – काम में आ रहे बदलाव आर्थिक समस्या दूर करा सकते हैं।
लव – पार्टनर को आपकी सहायता की जरूरत होगी।
हेल्थ – चिंता करने के स्वभाव का असर सेहत पर हो सकता है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
वृषभ – FIVE OF SWORDS-The Tower Vrishabha Rashi 20 octobor 2020, Taurus Horoscope 20 octobor 2020

आप से करीबी महिला का मार्गदर्शन आज आपके लिए खास उपयुक्त रहेगा। जो आपको निकट भविष्य से जुड़े निर्णय लेने के लिए उपयुक्त होगा और दूरदृष्टि भी प्रदान करेगा। विदेश से जुड़े व्यक्ति घर की याद में उदास हो सकते हैं। परिवार की समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के सामने न करें।
करियर – नई नौकरी में आर्थिक स्तर पर समझौता करना होगा।
लव – पार्टनर और आप में मतभेद होने की वजह से परिवार में अशांति बन सकती है।
हेल्थ – सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां सता सकती है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
मिथुन – QUEEN OF WANDS-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 20 octobor 2020, Gemini Horoscope 20 octobor 2020

आपका विश्वास ही आपका स्थान बनाए रखने में मददगार होगा। आपके अंदर के नेतृत्व गुण की वजह से आप लोगों को योग्य दिशा दिखाने में यशस्वी होंगे, फिर भी व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में खुद की सहायता न कर पाना आपके आत्मविश्वास पर सवाल उठा सकता है। परिवार में आपकी वजह से मेलजोल का वातावरण रहेगा।
करियर – महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है।
लव – पार्टनर के साथ सही तरीके से बातचीत ना हो पाना चिंता बढ़ा सकता है।
हेल्थ – स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
कर्क – THE EMPEROR-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 20 octobor 2020, Cancer Horoscope 20 octobor 2020

जो काम अभी हाथ में है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने की कोशिश करें। नए काम की योजना दूर दृष्टि से करनी होगी। आध्यात्मिक स्तर पर हो रही प्रगति की वजह से व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव दिखेगा। काम के प्रति बढ़ रहा डेडीकेशन आर्थिक फायदा दिला सकता है।
करियर – व्यवसाय से जुड़े लोग मिल रहे मौके का पूरा फायदा उठा पाएंगे।
लव – आपके अंदर का सकारात्मक बदलाव लव लाइफ में भी बदलाव दिखा सकता है।
हेल्थ – प्रणायम और मॉर्निंग वॉक आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
सिंह – ACE OF SWORDS-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 20 octobor 2020, Leo Horoscope 20 octobor 2020

काम की जजगह सहकर्मियों का साथ आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। परिवार से जुड़ी कुछ बातों की तरफ नजरअंदाज करना ही आज आपके लिए ठीक होगा। आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता रखें। अटका हुआ पैसा निकालने में मेहनत लेनी होगी। व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बना रहेगा।
करियर – काम से जुड़ी कुछ ना कुछ परेशानी सताने के बावजूद भी काम को पूरा करने पर आपका ध्यान होगा।
लव – बच्चों की वजह से पति पत्नी में संबंध ठीक रहेंगे ।
हेल्थ – पेट से जुड़ी इंफेक्शन सता सकते हैं।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
कन्या – TWO OF SWORDS-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 20 octobor 2020, Virgo Horoscope 20 octobor 2020

दुःख के समय पर अपनों से मिला साथ महत्वपूर्ण होता है। कौन आपको किस बात पर और कब साथ देता है इस बात पर गौर करें। खुद को चोट पहुंचाने के डर से आप कुछ रिश्तो से दूरी बनाए रखते हैं और इसी बात की वजह से काफी बार आपके बारे में गलतफहमी करीबी लोगों को होती है। खुद को और बेहतरीन तरीके से और खुलकर पेश करने की कोशिश करें।
करियर – काम की जगह हो रही समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी आपको लेनी होगी।
लव – पार्टनर्स में मतभेद होने के बावजूद भी एक दूसरे का साथ होगा।
हेल्थ – शरीर पर लगी छोटी चोट भी बड़ी तकलीफ दे सकती है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
तुला – THREE OF SWORDS-The Sun Justice– Tula Rashi 20 octobor 2020, Libra Horoscope 20 octobor 2020

दूसरों द्वारा आप पर लगाई हुई पाबंदियों से बाहर निकलने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। जो थोड़े बहुत विवाद का कारण भी हो सकती है, लेकिन आप अपने निश्चय पर अटल रहने की वजह से परिस्थिति का असर आप पर नहीं होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने में या नए घर में शिफ्ट होने में जरूरत से ज्यादा देर लग सकती है।
करियर – आपकी योग्यता अनुसार आपको अवसर प्राप्त होंगे।
लव – पार्टनर द्वारा आपके विश्वास को ठेस पहुंच सकती है।
हेल्थ – आंखों से जुड़ी समस्या का निवारण होगा।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
वृश्चिक – SIX OF SWORDS-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 20 octobor 2020 , Scorpio Horoscope 20 octobor 2020

भूतकाल से जुड़ी किसी परिस्थिति का गिल्ट आपको सता सकता है। भूतकाल को हम बदल नहीं सकते लेकिन अपने अंदर लाए बदलाव की वजह सें गलती को फिर से होने से हम रोक सकते हैं। करीबी लोगों का आप पर विश्वास ना होना आपको तकलीफ देगा। परिवारिक समस्या में अधिक उलझने की वजह से काम के प्रति लापरवाही हो सकती है।
करियर – मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति वरिष्ठ के साथ सही संवाद बनाने की कोशिश करें।
लव – पार्टनर होने के बावजूद भी अकेलापन आज सता सकता है।
हेल्थ – बढता काम और स्ट्रेस आपकी सेहत पर असर दिखाएगा।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
धनु – SEVEN OF SWORDS-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 20 octobor 2020 , Sagittarius Horoscope 20 octobor 2020

बढ़ते काम के साथ-साथ अभी आर्थिक प्रगति भी हो रही है। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। बेकार की बातों पर जरूरत से ज्यादा अधिक खर्च होने की वजह से चिंता हो सकती है। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाते हैं, फिर भी यदि आप से कोई खुश नहीं है तो उस बात को अपनी समस्या ना बनाएं।
करियर – विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा अर्थार्जन पर होगा।
लव – घर से जुड़े निर्णय की वजह से पार्टनर्स में बहस हो सकती है।
हेल्थ – नींद का पुरा ना होना चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
मकर – SEVEN OF PENTACLES-The Fool – Makar Rashi -octobor 2020 , Capricorn Horoscope 20 octobor 2020

आर्थिक बातों से जुड़ी प्रगति आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। एक वक्त पर एक समस्या पर ही ध्यान दें। आगे बढ़ने का जज्बा और काम के प्रति आपका पैशन आपको सफलता देगा। कम्युनिकेशन या मीडिया से जुड़े लोग नाम कमा सकते हैं।
करियर – आपके लक्ष्य के प्रति जागरूकता रखें।
लव – आर्थिक फायदे के लिए कोई आपको प्रेम जाल में फंसा सकता है।
हेल्थ – गलत खानपान का असर सेहत पर होगा।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
कुंभ – KING OF SWORDS-kumbh Rashi -20 octobor 2020, Capricorn Horoscope 20 octobor 2020

कोई गलत व्यक्ति पर दिखाए विश्वास का अनुचित फल आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ें। औरों को बदलने की कोशिश आपको ही तकलीफ देगी। खुद के अंदर लाए बदलाव से आप उचित उदाहरण सबके सामने रख सकते हैं। आर्थिक समस्याएं अचानक बढ़ेगी।
करियर – काम के प्रति रुचि बढ़ाने की कोशिश करें।
लव – पति-पत्नी में हो रहे विवाद का असर परिवार की शांति भंग कर सकता है।
हेल्थ – एक्सीडेंट होने की आशंका है।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
मीन – THE HIEROPHANT-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 20 octobor 2020, Pisces Horoscope 20 octobor 2020

आपको अचानक से नए नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन हर अवसर आपके लिए लाभदायी होगा, यह जरूरी नहीं है। इसलिए, निर्णय लेते समय सभी बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लें। नया घर या गाड़ी लेने के लिए प्रयत्न करते रहे। आपको आर्थिक मदद कहीं ना कहीं से प्राप्त होगी।
करियर – हाथ में लिए काम से मन को भटकने ना दें।
लव – पति पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्प – सेहत के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी।
🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️🌺☘️
रजनी अवस्थी
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸 टैरोट कार्ड रीडर एक्सपोर्ट
🔸 स्पिरिचुअल हीलर
🔸 ज्योतिषाचार्य
🔸 वास्तु कंसलटेंट
📲 कॉन्टैक्ट नंबर 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1