Delhi Government

जानें कब से खुलेगा दिल्ली चिड़ियाघर,इन बातों का रखना होगा ध्यान

देश की राजधानी Delhi में तेजी से घटते कोराना संक्रमण मामलों को देखते हुए Delhi Government एक-एक कर बंद पड़ी चीजें को अब फिर से खोल रही है। इस कड़ी में अब दिल्ली के चिड़ियाघर को खोलने की कवायद शुरू हो गयी है। एक अगस्त से Delhi Zoo आम लोगों के लिये दोबारा खोल दिया जायेगा। CoronaVirus की दूसरी लहर के दौरान बीते 15 अप्रैल से इसे बंद कर दिया गया था। मगर अब संक्रमण के मामले कम होने के बाद इसे फिर से खोलने की तैयारी है।

दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन ने सोमवार को इससे जुड़ी जानकारी देते हुये कहा कि चिड़ियाघर को खोलने को लेकर सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए 31 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग सर्विस शुरू हो जायेगी। लोग चिड़ियाघर की वेबसाइट या QR कोड के इस्तेमाल से प्रवेश द्वार पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इस दौरान घूमने आये लोगों के लिये सभी कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क के बिना एंट्री नहीं होगी, एंट्री के दौरान थर्मल चेकिंग के समय शरीर का तापमान ज्यादा होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

इसके साथ ही चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। चिड़ियाघर को 2 पालियों में संचालित किया जायेगा. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी।

चिड़ियाघर प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए साइकिल की व्यवस्था की है। परिसर के अंदर बाइक और कार के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी होगी। जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर में इस साल 124 जानवरों की मौत हुई है, जो पिछले 3 वर्षों की तुलना में सबसे कम है। वर्तमान में दिल्ली चिड़ियाघर में पशु-पक्षियों की 94 प्रजातियां और 1,162 जानवर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1