19 August 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 19 अगस्त 2020

बुधवार, 19 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के अनुसार 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को धन, रिश्ते और सेहत के मामले में लाभ मिलने का दिन है। वहीं, 3 राशियों के लिए अत्यधिक मेहनत और तनाव वाला दिन साबित हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन कुछ नया सीखने और प्रोत्साहन मिलने का रह सकता है, वृष राशि वालों के लिए नेतृत्व क्षमता की सराहना मिलने और सफलता का स्वाद चखने का दिन।
🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎
🕎🕎
मेष – The Hermit-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 19 August 2020 , Aries Horoscope 19August 2020

आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ खास लेकर आ रहा है। आपको अपने वरिष्ठों से काफी अच्छी चीजें सीखने को मिल सकती हैं। लोग आपकी क्षमताओं पर भरोसा करेंगे, आपकी योग्यता पर विश्वास जताएंगे। आपको बेहतर परिणाम लाने के लिए काफी मोटिवेशन मिल सकता है। निजी जीवन में दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। केवल आपको अपनी पीठ का ध्यान रखने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर – आपके बॉस आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। वे जानते हैं कि आप बेहतर काम करने में सक्षम हैं।
लव – आपका साथी आपको बुद्धिमान और आकर्षक लगता है। वे आपके साथ अपनी बातें साझा करेंगे।
हेल्थ – आपको कमर दर्द हो सकता है। सावधान रहें। वजन उठाने में सावधानी रखें।

वृषभ – Temperance-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 19 August 2020 , Taurus Horoscope 19 August 2020

आज आपकी नेतृत्व क्षमता की सभी तारीफ करेंगे। आपको अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने में लोगों की सलाह और सहायता दोनों ही मिलेंगे। कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी को आपके साथ ही आवश्यकता पड़ सकती है। लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। खाने-पीने की चीजों और समय का विशेष ध्यान रखें, ये आपकी सेहत को बहुत प्रभावित कर सकता है।
करियर – आप अपनी टीम को बेहतर बनाने में मदद करें। हर कोई आपकी कम्यूनिकेश स्किल्स को पसंद करता है क्योंकि आप बहुत पारदर्शी हैं।
लव – आपका साथी चाहता है कि आप उन्हें अधिक प्यार दें। वे आपके लिए आपके द्वारा दिए गए प्यार से खुश होंगे।
हेल्थ – आज आपको अपने बेहतर सेहत के लिए डाइट चार्ट प्लान कर सकते हैं।

मिथुन – Strength-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 19August 2020 , Gemini Horoscope 19 August 2020

आज का दिन आपके लिए धैर्य और शांति के साथ काम करना होगा। कुछ मामलों में आपको गलत जानकारी मिल सकती है, या किसी बात को समझने में आपसे या आपसे जुड़े लोगों से कोई गलती हो सकती है। इस कारण थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। आपको आज चीजों को शांति से ही हैंडल करना होगा। अविवाहित लोगों के लिए कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि अगर आप अपने लिए किसी साथी का चयन करने की सोच रहे हैं तो उसमें समझदारी से फैसला लें।
करियर- आपकी टीम के साथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। शांत रहें, चीजें बेहतर हो जाएंगी।
लव – आपका साथी आपके भविष्य को प्रभावित करेगा। बेहतर होगा कि किसी साथी का चयन समझदारी से करें।
हेल्थ – दांतों का दर्द आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।

कर्क – The Chariot-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 19 August 2020 , Cancer Horoscope 19 August 2020

आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने और धनागम का है। आपको पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। फिर भी नए काम करने से पहले उस पर किसी एक्सपर्ट की सलाह या शोध अवश्य कर लें। आपको इस समय अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने या उनके साथ समय बिताने की योजना भी बना सकते हैं।
करियर- छोटे कारोबार आपको मुनाफा दिला सकते हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले एक रिसर्च जरूर करें।
लव – आपका साथी चाहता है कि आप उनकी देखभाल करें। उन्हें स्नेह दें और उन्हें आपके साथ अच्छा महसूस कराएं
हेल्थ – योग आजमाने का अच्छा समय है। आपको शारीरिक स्फूर्ति का आवश्यकता है।

सिंह – King of Swords-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 19 August 2020 , Leo Horoscope 19 August 2020

आज का दिन आपके लिए किसी तरह से निराश करने वाला हो सकता है। आपको अपने प्रयासों का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक घबराहट या चिड़चिड़ापन रह सकता है। आपको धैर्य रखना चाहिए। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों का पूरा सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। निजी जीवन मे आपको अपने साथी से बहुत कुछ अच्छा सिखने को मिल सकता है। आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है।
करियर – बेरोजगारों को आज थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। अगर कहीं से भी आपके आवेदन पर जवाब नहीं आ रहा है तो बेचैन ना हों, जल्दी ही आपको अच्छी जॉब मिल सकती है।
लव – आप अपने विचारों और भावनाओं को अपने साथी के साथ साझा कर सकते हैं। वे आपको प्रेरित करेंगे।
हेल्थ – आज आपको हाथ में चोट लगने की आशंका है। काम करते समय सावधानी रखें।

कन्या – The World-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 19 August 2020 , Virgo Horoscope 19 August 2020

कुछ बड़े बदलाव और नई शुरुआत के संकेत कार्ड आज आपके लिए दे रहे हैं। आपको अपनी प्रायोरिटिज पर फोकस करना होगा। अगर आप अपने शेड्यूल को फॉलो नहीं करेंगे तो आपके लिए भविष्य में समस्या खड़ी हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अपने लिए नई चीजों की संभावनाओं के लिए तैयार रखना होगा। संभव है कुछ नए लोगों या किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो, ये मुलाकात यादगार रह सकती है, साथ ही आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का संकेत भी है।
करियर – काम पर किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। वे आपको भविष्य में सफल होने में मदद करेंगे।
लव – अपने पार्टनर और परिवार के साथ एक ट्रिप प्लान करें ताकि आप उन्हें अच्छे से समझ सकें।
हेल्थ- आप तनावग्रस्त रहेंगे। थोड़ा मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। राहत मिलेगी।

तुला – Eight of Wands-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 19 August 2020 , Libra Horoscope 19 August 2020

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। आपको कुछ मामलों में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। अगर आप किसी टीम को लीड कर रहे हैं तो आपको आज अपने साथियों को मोटिवेट करने और उनकी कोशिशों की तारीफ करना होगी। आपका टीम के साथ व्यवहार ही आपकी सफलता की दिशा तय करेगा। निजी जिंदगी में आपको किसी तरह के लॉयल्टी टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। आज आप अपने आहार में संतुलन रखें, पानी अधिक पिएं।
करियर – अपनी टीम के काम को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करें। एक नई योजना को आपकी विशेषज्ञता की आवश्यकता हो सकती है।
लव – आपका साथी आपसे स्पष्ट संवाद और वफादारी चाहता है। इसके लिए अपने आपको तैयार रहना चाहिए।
हेल्थ – शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने के लिए बहुत सारा पानी पिएं।

वृश्चिक – Nine of Swords-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 19 August 2020 , Scorpio Horoscope 19 August 2020

आज आपको अपनी योग्यता का पूरा परिणाम मिलने के योग हैं। किसी मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी पड़ सकती है। आपकी बात ना सिर्फ ध्यान से सुनी जाएगी, बल्कि मानी भी जाएगी। आपको अपने किसी पुराने काम के लिए कोई अच्छा रिवॉर्ड मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपको थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी। किसी भी रिश्ते में अगर आप कमिटेड नहीं हैं, तो अपना पक्ष स्पष्ट करें।
करियर – आपके प्रजेंटेशन स्किल्स की तारीफ होगी। आप काम पर पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
लव – आपका साथी चाहता है कि आप उनके लिए कमिटेड हों। उन्हें अपने साथ सुरक्षित महसूस कराएं।
हेल्थ – आपको दांतों में दर्द हो सकता है। जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु – Two of Pentacles-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 19 August 2020 , Sagittarius Horoscope 19 August 2020

आपके लिए आज का दिन समाधान कारक होगा। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिल सकता है, जिससे आपके तनाव में कमी होगी। राहत महसूस करेंगे। आपको अपनी बातों में बहुत ही साफगोई रखनी होगी। आज आपको कुछ चीजें बहुत स्पष्ट तरीके से अपने लोगों को बतानी होगी, वरना भविष्य में ये रिश्ते आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं या आप उन रिश्तों को खो सकते हैं। आपके खाने पीने में कुछ गलत चीज शामिल हो सकती है। जिससे परेशानी हो सकती है।
करियर – अपने साथी के साथ गलतफहमी का समाधान हो सकता है। अपने विचारों को स्पष्ट रखें।
लव – अपने साथी को विश्वास दिलाएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। यह आपको खुश रखने के लिए और अधिक प्रयास करेगा।
हेल्थ – मुंहासे आपको परेशान कर सकते हैं। थोड़ा हाइजैनिक रहें।

मकर – Six of Pentacles-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -19 August 2020 , Capricorn Horoscope 19 August 2020

आपको आज लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों को अपने साथियों का सहयोग भी करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम की सराहना भी करेंगे। अगर आप अपने काम में सौ प्रतिशत सफलता चाहते हैं तो उसके लिए अपना व्यवहार थोड़ा कूटनीति भरा रखें। आपको टीम के साथ थोड़ा प्रेम और सख्ती भरा व्यवहार करना पड़ सकता है। इसी में आपके लिए सफलता का मूल सूत्र है। आज खिलाड़ियों, एथेलिट और दौड़-भाग करने वालों को विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।
करियर – आपकी टीम आपके कामों को समय पर पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है। अपने आसपास के लोगों के साथ कूटनीतिक व्यवहार करें।
लव – आपको प्यार मिलेगा। धैर्य रखें, आप का साथी आपके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी।
हेल्थ – आपको पैर में मोच आ सकती है। चलते, दौड़ते या खेलते वक्त सावधानी रखें।

कुंभ – The Star-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 19 August 2020 , Aquarius Horoscope 19 August 2020


आज का दिन आपके लिए कुछ नया और अच्छा करने का दिन है। आपको दूसरों के साथ मिल कर काम करने में आनंद आएगा। सामूहिक सफलता आपको आगे बढ़ने के प्रेरित करेगी। कुछ लोग आपकी लीडरशिप में अच्छा काम कर पाएंगे, आपके आइडियाज स्वीकार होंगे। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को इस समय विशेष सफलता का संकेत सितारे दे रहे हैं। आपको किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले यह सोचना होगा कि क्या ये रिश्ता आपको खुशी दे रहा है।
करियर – आप किसी टीम में सर्वश्रेष्ठ काम करते हैं। आपके विचारों को सभी के द्वारा आसानी से स्वीकार किया जाएगा।
लव- रिश्तों के मामले में आपको कुछ चीजें स्पष्ट समझी होगी, अगर आप किसी को प्यार देते हैं, उससे आपको प्यार मिलना भी चाहिए।
हेल्थ – बीमारियों के लिए प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को अपनाने की कोशिश करें।

मीन – Three of Swords-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 19August 2020 , Pisces Horoscope 19 August 2020

आज आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी मामले में आपका टालमटोल रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। अपने लिए पूरा शेड्यूल तैयार करें और उसका सख्ती के साथ पालन करें। आपको लोगों पर विश्वास रखना और उनको समय देना आवश्यक है। कुछ लोगों को टारगेट हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जॉब पाने या उसे बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत होगी। कुछ लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।
करियर- नौकरी में सफल होने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है। समय प्रबंधन पर ध्यान लगाएं। टारगेट की टाइमलाइन को ध्यान रखें।
लव – अपने साथी पर विश्वास करें और उन्हें प्यार दें। वे आपको खुश करेंगे।
हेल्थ – आंखों का संक्रमण आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎🕎
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1