आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 18 अगस्त 2020

मंगलवार, 18 अगस्त 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन शुभफल देने वाला रह सकता है। इन राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं, 5 राशियों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन मन की बेचैनी या भटकाव वाला हो सकता है, वृष राशि वालों के लिए समस्याओं से बाहर निकलने का है दिन।
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
मेष – Justice- Mesh Rashi 18 August 2020 , Aries Horoscope 18August 2020
आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
करियर – आपके लिए अपने टारगेट हासिल करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करना पड़ सकती है। ।
लव – आज आपका दिन पारिवारिक गतिविधियों में गुजरेगा। कुछ लोग भविष्य के लिए यात्रा की योजना बना सकते हैं।
हेल्थ – आज आपको तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

वृषभ – The Hermit–Vrishabha Rashi 18 August 2020 , Taurus Horoscope 18 August 2020
आज आप कुछ बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। किसी काम में समझौता नहीं करना होगा। चीजें आपके फेवर में रहेंगी लेकिन अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, कोई ऐसा काम भी करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें।
करियर – यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन फलदायी रहेगा।
लव – प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित लोगों को जल्दी ही कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
हेल्थ – सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी चोट में राहत मिल सकती है।

मिथुन – The Sun-Mithun Rashi 18August 2020 , Gemini Horoscope 18 August 2020
आज आपके लिए कुछ ऐसी परिस्थितियों वाला हो सकता है, जो आपको थोड़ा विचलित करें। उसका जितनी जल्द सामना करेंगे तभी उसका हल निकलेगा नहीं तो परिस्थिति और भी बिगडती जाएगी। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से साफ़ बात करें। आज किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें नहीं तो आपको धोखा हो सकता है।
करियर – आज दूसरों की सलाह पर गौर करने की बजाय आप अपने फैसले खुद लें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ – आज आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कर्क – Judgement
आज का दिन आपके लिए अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में काफी संतुलन बनाना होगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है।
करियर – आज करियर को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन हो सकता है।
लव – काम के साथ ही अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का दिन है।
हेल्थ – आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। इसके कारण आप खुद को चोट पहुंचा सकते हैं।

सिंह – Four of Pentacles-– Singh Rashi 18 August 2020 , Leo Horoscope 18 August 2020
आज आपके लिए दिन थोड़ा विवाद या बहस वाला हो सकता है। जीवनसाथी से किसी मामले में बहस हो सकती है या दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं।
करियर – करियर में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। कुछ पुरानी चीजें छूट सकती हैं।
लव – बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।
हेल्थ – तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।

कन्या – Temperance-Kanya Rashi 18 August 2020 , Virgo Horoscope 18 August 2020
आज आपको अपने स्वभाव के अनुरूप ही काम करने होंगे। किसी भी मामले में आपका स्वभाव के विपरीत जिद्दी होना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम काज में वृद्धि के आसार हैं।
करियर – आज आप अपने अधिकारियों या मैनेजर की नाराजगी के शिकार हो सकते हैं। अच्छे समय का इंतज़ार करें।
लव – रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें।
हेल्थ – पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

तुला – Queen of Swords-Tula Rashi 18 August 2020 , Libra Horoscope 18 August 2020
आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं। किन्तु इस प्रक्रिया में अपने महत्त्व को कम न होने दें। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है किन्तु अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो उसके योग्य हो।
करियर – अपने बॉस से तरक्की की बात करने का यह अच्छा मौका है। अपने वेतन को लेकर कोई समझौता न करें।
लव – प्रियजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
हेल्थ – आज आपके कंधे में खिंचाव आ सकता है। वजनदार चीजें संभालकर उठाएं।

वृश्चिक – Page of Swords-Varshik Rashi 18 August 2020 , Scorpio Horoscope 18 August 2020
आज का दिन आपके लिए अपने काम को बहुत ज्यादा टालने का नहीं है। किसी और की सलाह या मंज़ूरी के लिए इंतज़ार न करें, वह करें जो आपको उचित लगे। बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।
करियर – यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है।
लव – विवाह और प्रेम के मामले में बहुत सारे लोगों से सलाह लेने की बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें।
हेल्थ – आज आपको पैरों में या जांघों में कोई चोट लग सकती है या मांसपेशी में खिंचाव आ सकता है।

धनु – Ace of Swords-Dhanu Rashi 18 August 2020 , Sagittarius Horoscope 18 August 2020
आज आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में अपने लिए सकारात्मकता खोजने का दिन है। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो की आप आज के सुन्दर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएँ। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
करियर – अपनी मेहनत के अनुसार अपने वेतन को बढाने के लिए बात अवश्य करें।
लव – अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। पुराने दर्द में आराम मिल सकता है।

मकर – The Devil-18 August 2020 , Capricorn Horoscope 18 August 2020
आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी।
करियर – धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
लव – प्रियजनों से आज मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
हेल्थ – आज किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है।

कुंभ – The Emperor-Kumbh Rashi 18 August 2020 , Aquarius Horoscope 18 August 2020
आज आपके लिए दिन अत्यधिक ऊर्जा और सफलता से भरा दिन है। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं।
करियर – आज करियर को लेकर कोई समझौता ना करें। नए विकल्प आपके सामने हो सकते हैं।
लव – विवाह के मामलों में फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें। सोच-समझकर निर्णय लें।
हेल्थ – आज आपको हाथों में या हथेली में कुछ चोट लग सकती है। सावधान रहें।

मीन – Six of Pentacles-Meen Rashi 18August 2020 , Pisces Horoscope 18 August 2020
आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
करियर – आज का दिन आपके लिए अपने काम पर फोकस बनाने का है।
लव – आज आप रिश्तों में किसी तनाव का अहसास कर सकते है। पुरानी बातें आपको पीड़ा दे सकती हैं।
हेल्थ – आज कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी होगी।
🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1