horoscope today 26 JUNE 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 15 नवंबर 2020

कन्या व मकर राशि के लिए धन का आगमन अच्छा रहेगा, प्रेम में वृद्धि होगी, जानें सभी राशियों का हाल। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 15 November 2020 , Aries Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन मेष राशि मुमकिन है कि आज के दिन आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न रहे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 15 November 2020 , Taurus Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन वृषभ राशि / वृष राशि आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज सामने आने वाली चुनौतियों को शान्त मन से सॉल्व करने की कोशिश करेंगे। आज किसी पर तुरंत भरोसा करने से बचें, अपना भावनात्मक संतुलन बनाएं रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर से रिलेटेड कोई गुडन्यूज मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भगवान विष्णु की उपासना करें, तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 15 November 2020 , Gemini Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन मिथुन राशि आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है। मित्रों या जीवन साथी से सम्बंध मधुर होंगे। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे कुछ मतभेद भी होंगे लेकिन आपस में निपटा लेंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के भी योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

कर्क राशि – Kark Rashi 15 November 2020 , Cancer Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन कर्क राशि अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 15 November 2020 , Leo Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन सिंह राशि आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आज रूके हुए कामों में मित्र आपकी मदद करेगें। इस राशि की महिलाएं आज किसी समारोह में जा रही हैं, तो अपनी ज्वेलरी के प्रति सावधान रहें। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस ना करें। घर से बाहर निकलते समय छाता साथ ले जाना ना भूलें। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 15 November 2020 , Virgo Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन कन्या राशि आज आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ है।

तुला राशि – Tula Rashi 15 November 2020 , Libra Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन तुला राशि आप किसी अजीब, निराशाजनक और शर्मनाम हालात में पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा होने पर दिल छोटा न करें, क्योंकि ज़िंदगी में हर चीज़ से कुछ-न-कुछ सीखा जा सकता है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 15 November 2020 , Scorpio Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन वृश्चिक राशि आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज कोई करीबी आपके विचारों को विचलित कर सकता है। बेहतर होगा आप दूसरों की राय पर ज्यादा ध्यान ना दें। परिवार को अधिक समय देने से पारिवारिक जीवन आनन्दमय हो जाएगा। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। घर से निकलते समय दही खाकर निकलें, दिन अच्छा जाएगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 15 November 2020 , Sagittarius Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन धनु राशि स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

मकर राशि – Makar Rashi 15 November 2020 , Capricorn Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन मकर राशि आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। दिन सामान्य है। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम करना पडेगा। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुँचाएंगे। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 15 November 2020 , Aquarius Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन कुंभ राशि आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे, नए दोस्त भी बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार होने का योग नजर आ रहा है। आज किसी नये काम को शुरु करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरुर लें। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। चने की दाल नदी में प्रवाहित करें, धन लाभ होगा।अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं।

मीन राशि – Meen Rashi 15 November 2020 , Pisces Horoscope 15 November 2020
गोवर्धन पूजा के दिन मीन राशि आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1