Horoscope 12 June 2021: आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 12 जून 2021

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा?

मेष राशि – Mesh Rashi 12 June 2021, Aries Horoscope 12 June 2021
आज व्यापारिक सौदें हाथ आने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश भी कर सकते हैं। जोखिम और जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। दूसरों को आपके सहयोग कि जरूरत है, सहयोग जरूर करें। किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। आज किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। पिता की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आपने जो गलतियां पीछे की होगीं उन्हें याद करने पर आपको वह सब मूर्खतापूर्ण दिखाई देगा। पिछली ऎसी सब बातों को आप प्रेमी के साथ मिलकर याद करने पर इन्हें अब हंसी में उड़ा देना चाहेंगे और तय करेंगे कि फिर से उन्हें ना दोहराया जाए।


वृष राशि – Vrishabha Rashi 12 June 2021, Taurus Horoscope 12 June 2021
आज व्यावसायिक रूप से अच्छा समय है। आर्थिक लाभ भी शुभ रहेगा। आपके कार्य पूर्ण तो होंगे किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। नए नौकरी चाहने वाले विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में, अच्छे पद को प्राप्त करेंगे। जो लोग सफलतापूर्वक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समय पर पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। मन विचलित रहेगा। नि:सन्तानों के लिए खुशी का दिन है संतान का योग बन रहा है। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 12 June 2021, Gemini Horoscope 12 June 2021
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा. संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा. आपको व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। आज की ग्रह स्थिति आपके संबंधों को उज्जवल करने वाली है। कई बार आप बहुत ज्यादा मूड से चलने वाले हो जाते हैं जिससे हंसी-मजाक तो बिलकुल भूल ही जाते हैं और प्रेमी जीवन में भी आप शुष्क अथवा ठंडे पड़ जाते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 12 June 2021, Cancer Horoscope 12 June 2021
कुछ सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। आज धन हानि के योग बन रहे हैं। तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा। आज आपको दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है।आप किसी तरह की लापरवाही भीकर सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। व्यापार एवं नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने मित्र या जीवनसाथी से दूर ले जाएंगी। काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है।


सिंह राशि – Singh Rashi 12 June 2021, Leo Horoscope 12 June 2021
सिंह राशि वाले आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में निवास करने वाली है। रिश्तों के लिए पॉजिटिव समय है। हिम्मत का आप लोगों को पूरा समर्थन मिलेगा। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें। आज की ग्रह स्थिति इशारा करती है कि आप प्रेमी तथा कुछ मित्रों को आमंत्रण देकर पार्टी के लिए बुला सकते हैं। लेकिन माहौल को ध्यान में रखते हुए ही आप कोई फैसला लें। सेहत तथा स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें।


कन्या राशि – Kanya Rashi 12 June 2021, Virgo Horoscope 12 June 2021
प्रभावी सहकर्मी आपकी कार्यशैली को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं की नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों बच्चे और परिवार अपने उपक्रमों में अच्छी सफलता दिखाएंगे। आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे।


तुला राशि – Tula Rashi 12 June 2021, Libra Horoscope 12 June 2021

आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है। आप जिस भी व्यक्ति को हाल-फिलहाल में पसंद कर रहे हैं या मन ही मन जिसके विषय में सोच रहे हैं। उससे बातचीत होने की संभावना बन रही है। भले आप प्रत्यक्ष रूप से बात नहीं कर पाएं।

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 12 June 2021, Scorpio Horoscope 12 June 2021
बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।हाथ-पैर और बदन दर्द हो सकता है। आपको कोई नुकसान की खबर मिल सकती है। आज आप किसी भी स्थिति का विरोध करेंगे तो खुद परेशान हो सकते हैं। आपके पार्टनर के साथ कनेक्शन बेहतर हो सकता है। टेक्नोलॉजी का आप भरपूर उपयोग करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ हर लम्हों में पूर्णता से जिएंगे। माता आपके हर कार्य में साथ देंगी।


धनु राशि – Dhanu Rashi 12 June 2021, Sagittarius Horoscope 12 June 2021

भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में लगातार उन्नति की ओर बढ़ेंगे, आपके भाग्य में जबरदस्त सुधार आने के योग बन रहे हैं। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। तकदीर यह देखकर आपके पैर जमीन पर टिकने वाले नहीं होगें।


मकर राशि – Makar Rashi 12 June 2021, Capricorn Horoscope 12 June 2021
सामाजिक समारोहों और रिश्तेदारों से मिलने-मिलाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी। यदि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं, तो आप विभिन्न अवसर प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए एक आदर्श समय है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से स्थिर हैं। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप गुस्से और क्रोध पर काबू रखें। संयम के साथ काम लें अन्यथा रिश्तों पर असर पड़ेगा लव पार्टनर से क्रोध के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।


कुंभ राशि – Kumbh Rashi 12 June 2021, Aquarius Horoscope 12 June 2021

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। मैकेनिकल इंजीनीयर्स वाले लोग अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। प्रेमी से आज कुछ सीरियस विषयों पर आप बात कर सकते हैं। पसंद-नापसंद पर बात कर सकते हैं। आपकी हॉबिज और खाने आदि की आदतों के बारे में भी बात कर सकते हैं।


मीन राशि – Meen Rashi 12 June 2021, Pisces Horoscope 12 June 2021
बिजनेस के बड़े फैसलें सावधानी से लें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आज कोई काम भी टल सकता है। आज किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा। बिजनेस या नौकरी में पुरानी गलती या किसी काम को लेकर आपके मन में डर बना रह सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच पुरानी समस्याएं खत्म होंगी. धन योग बन रहा है और नौकरी में तरक्की भी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1