आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 12 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 12 June 2020 , Aries Horoscope 12 June 2020

आज के दिन आपके ज्यादातर काम परफेक्शन के साथ होते जाएंगे। कुछ नए कामों को करने में आप झिझक महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप सब काम निपुणता के साथ निपटा सकते हैं। आपको अपने करियर या एजुकेशन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी इस बात की रखें कि आप बिना रिसर्च और एनालिसिस के कोई भी काम शुरू ना करें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 12 June 2020 , Taurus Horoscope 12 June 2020

आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की कोशिश करें। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अधूरे रहेंगे। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। अधिक परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 12 June 2020 , Gemini Horoscope 12 June 2020

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और बेवजह की चिंताओं और बढ़ते हुए खर्चों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन खुश हो जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 12 June 2020 , Cancer Horoscope 12 June 2020

वैचारिकरुप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएँगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

सिंह राशि – Singh Rashi 12 June 2020 , Leo Horoscope 12 June 2020

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ हीपहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा।वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 12 June 2020 , Virgo Horoscope 12 June 2020

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि – Tula Rashi 12 June 2020 , Libra Horoscope 12 June 2020

आज का दिन सामाजिक, पारिवारिक और निजी मामलों में मेल-मुलाकात का है। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। आपको महत्वपूर्ण लोगों के लिए समय निकालना पड़ेगा। ये आपके रिश्तों के लिए आवश्यक है। किसी मामले में आपको सकारात्मक जवाब मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय या प्ले-ग्राउंड पर आपको विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 12 June 2020 , Scorpio Horoscope 12 June 2020

स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी ऐसी गणेशजी चेतावनी दे रहे हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 12 June 2020 , Sagittarius Horoscope 12 June 2020

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको सुयोग्य कन्या मिल सकती है। आज पुराने रिश्तों में आयी खटास भी खुद-ब-खुद दूर हो जायेगी।

मकर राशि – Makar Rashi 12 June 2020 , Capricorn Horoscope 12 June 2020

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 12 June 2020 , Aquarius Horoscope 12 June 2020

आज आपके लिए दिन थोड़ा खुद के लिए समय निकालने और अपने रिश्तों के बारे में सोचने का है। आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं। किसी मामले में आपको कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। आपको कुछ स्थानों पर अपने विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा।

मीन राशि – Meen Rashi 12 June 2020 , Pisces Horoscope 12 June 2020

आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है। आज के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाएं, दिक्कतें दूर होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1