आज आपका दिन मंगलमय हो…

मेष: सूर्य का परिवर्तन आपमें आत्मविश्वास पैदा करेगा। चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार और भावुकता में वृद्धि कराएगा। अपनों से मिलने की चाह मन को कमजोर करेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।


मिथुन: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक तनाव को कम करेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। फिर भी अज्ञात भय रहेगा।

कर्क: उच्च अधिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष चिंता का कारण हो सकता है, लेकिन उस समस्या का समाधान पिता या सत्ता के द्वारा होगा।

सिंह: सूर्य का परिवर्तन चली आ रही विषम परिस्थितियों पर अंकुश लगाएगा। पिता या धर्मगुरु से बल मिलेगा। भरपूर पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार तो दे सकता है, लेकिन अन्य बीमारियों को नियंत्रित करेगा।

तुला: अपनों का संबल आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। अकेलेपन का अहसास नहीं होने देगा। आर्थिक और मानसिक बल देगा।

वृश्चिक: सूर्य आपकी राशि से छठे होगा। रोग और शत्रु दोनों ही परास्त होंगे, लेकिन आठवें राहु एक अज्ञात भय को बल दे सकता है। उस पर नियंत्रण अवश्य रखें।


धनु: संतान का सहयोग और प्रोत्साहन चली आ रही विषम परिस्थिति पर विजयश्री देगी। जीवनसाथी का सहयोग और स्वादिष्ट व्यंजन दोनों प्राप्त होंगे।

मकर: जीवनसाथी की पारिवारिक दायित्व में भागीदारी रहेगी। भविष्य की योजना से मन प्रसन्न होगा। किसी भी योजना में संतान का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आपको सहयोग देने वाला भी मिलेगा और ईश्वर की कृपा भी मिलेगी। आत्मबल बढ़ेगा। आर्थिक और विषम परिस्थितियों पर आपकी विजय होगी।


मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1