आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 11 जून 2020

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरूवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 11 June 2020 , Aries Horoscope 11 June 2020

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा एकनिष्ठ होकर काम करेंगे जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रह सकता है जिसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 11 June 2020 , Taurus Horoscope 11 June 2020

आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे | किसी बड़े की मदद करके आप मन में राहत महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा | मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे |

मिथुन राशि – Mithun Rashi 11 June 2020 , Gemini Horoscope 11 June 2020

रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें. अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें. अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें. आज इसकी जरूरत होगी. अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है. पॉजिटिव रहने की कोशिश करें.स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है. ठंड, कफ और पानी संबंधी दिक्कत हो सकती है. वाहन चलाते वक्त सावधान रहें.

कर्क राशि – Kark Rashi 11 June 2020 , Cancer Horoscope 11 June 2020

आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकती है | ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन होने की संभावना है | किसी से फालतू बहस करने से आपको बचना चाहिए | कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है | अपने काम के लिये आपको एक टाइम टेबल बनाकर चलना चाहिए, तभी आपका काम पूरा होगा | किसी भी चीज़ के लिये ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें | ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

सिंह राशि – Singh Rashi 11 June 2020 , Leo Horoscope 11 June 2020

आज का दिन आपके लिए कोई चुनौती पेश कर सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। किसी काम में अड़चन आने से आप काफी परेशान हो जाएंगे जिसमें किसी मजबूत व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। पिताजी का सहयोग मिलेगा।परिवार में प्रेम बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 11 June 2020 , Virgo Horoscope 11 June 2020

दिन अच्छा है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति मेंसंतुलन रहेगा। घर-गृहस्थी में ज्यादा ध्यान दें। बिजली, केमिकल, आग का काम करने वाले लोग चौकन्ने रहें।

तुला राशि – Tula Rashi 11 June 2020 , Libra Horoscope 11 June 2020

आज अधिकारियों से अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए | धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे | आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होने की संभावना है | उससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे | दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है | बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं | फालतू विवाद भी सामने आने की उम्मीद है | आपको उनसे बचना चाहिए | सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी |

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 11 June 2020 , Scorpio Horoscope 11 June 2020

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि आवश्यक ना हो तो बिल्कुल ना जाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात चलेगी। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की सोच सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 11 June 2020 , Sagittarius Horoscope 11 June 2020

आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं. लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे. कुछ नया सीखने को मिलेगा. नए स्थान पर भी जा सकते हैं. आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं. किस्मत का साथ भी आजआपको मिल सकता है. दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे. अपने आप पर भरोसा रखें.

मकर राशि – Makar Rashi 11 June 2020 , Capricorn Horoscope 11 June 2020

आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सैलर वालों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवी बनेगी | इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा | पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूकने की संभावना है | आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं | जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लग सकती है | आपके बिजनेस में तरक्की होगी | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 11 June 2020 , Aquarius Horoscope 11 June 2020

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर में सुख मिलेगा। घर में कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 11 June 2020 , Pisces Horoscope 11 June 2020

रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौरपर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1