shani dev

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 11 जुलाई 2020

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 11 July 2020 , Aries Horoscope 11 July 2020

मेष राशि वालों के लिए 11 अप्रैल का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मेष राशि वालों को आज समय की बर्बादी नहीं करनी है। आज भाग्य आपके साथ है और आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आज अपने कार्यों पर ध्यान दें समय को व्यर्थ खराब ना हाेने दें। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो नौकरीपेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 11 July 2020 , Taurus Horoscope 11 July 2020

आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है, तो फैसला आपके पक्ष में तय किया जाएगा। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे और उत्सव हो सकता है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 11 July 2020 , Gemini Horoscope 11 July 2020

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को थोड़ा बदल सकते हैं। इससे आपकी राहें आसान होंगी। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। अपने आपको और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। पीपल के पेड़ में घी का दीपक जलाएं, सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 11 July 2020 , Cancer Horoscope 11 July 2020

नौकरी में परेशानी हो सकती है. रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है. जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है. ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए. अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है. दौड़-भाग रहेगी. कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. नींद की कमी रहेगी. सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है. शनिवार को नए प्रयोग से आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन दूसरो के मतों का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि – Singh Rashi 11 July 2020 , Leo Horoscope 11 July 2020

आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम में आपको बार-बार कोशिशें करनी पड़ सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिये माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 11 July 2020 , Virgo Horoscope 11 July 2020

कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है लेकिन आज आपकी राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। इसलिए आपको आज गुस्सा करने से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपको आज बहस नहीं करनी चाहिए। आज बहस परिजनों के साथ विवाद का कारण बन सकती है तनाव दे सकती है। अच्छी बात यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। अचल संपत्ति से आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 11 July 2020 , Libra Horoscope 11 July 2020

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। पीपल के पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 11 July 2020 , Scorpio Horoscope 11 July 2020

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी और परिणाम संतोषजनक रहेगा। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित हो सकते हैं और जो लोग इन क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। आज यात्रा संभव है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी और आय के नए रास्ते भी खोलेगी। आप अपने परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि – Dhanu Rashi 11 July 2020 , Sagittarius Horoscope 11 July 2020

धनु राशि वालों के लिए 11 जुलाई का दिन सामान्य योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी आपकी जितनी भी रुके हुए कार्य हैं आज उन पर काम करने का समय है। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में आशीर्वाद के योग भी बने हुए हैं माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए माता-पिता के आशीर्वाद से आप के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं में सचेत रहना होगा सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 11 July 2020 , Capricorn Horoscope 11 July 2020

आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से सलाह लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज के दिन मन्दिर में काले तिल का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 11 July 2020 , Aquarius Horoscope 11 July 2020

गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह चिंताओं का एक स्रोत हो सकती है और आपको तनाव की स्थिति में रख सकती है। तनाव आपके दिन के उपर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। आपको कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें।

मीन राशि – Meen Rashi 11 July 2020 , Pisces Horoscope 11 July 2020

आज का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर पर आपकी शादी की बात फिक्स हो सकती है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1