guinness book

महिला ने दिया 10 बच्चों को जन्म, Guinness Book में दर्ज किया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया . जी हाँ ये कोई मजाक नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। अगर डॉक्‍टर इन बच्‍चों के जन्‍म की पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में विश्‍व रेकॉर्ड होगा। अभी एक महीने पहले ही माली की एक महिला ने मोरक्‍को में 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया था। बताया जा रहा है कि दक्षिणी अफ्रीकी महिला गोसिअमे थमारा सितोले (37 साल ) ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। इनमें से सात बेटे और तीन बेटियां शामिल है।

आपको बता दें कि सितोले के पति टेबोगो त्‍सोतेत्‍सी ने बताया कि ये बच्‍चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं। डॉक्‍टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्‍नी के पेट में 6 बच्‍चे पल रहे हैं। लेकिन बाद में पाया गया कि 8 बच्‍चे हैं। हालांकि जब बच्‍चों का जन्‍म हुआ तो उनकी संख्‍या 10 निकली। अफ्रीका में रहने वाले इस कपल के 6 साल के जुड़वां बच्‍चे पहले से ही हैं।

Guinness Book

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1