2 june 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 1 अप्रैल 2021

गुरुवार को इन चार राशि वालों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, होगी मौज ही मौज

हम आपको गुरुवार 1 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको शैक्षणिक क्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उसमें पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप मेडिकल संबंधी कार्य से जुड़े है तो आज अधिक मुनाफा होने योग बन रहे है। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अपनी वाणी को कठोर न होने दें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में प्रसन्नता का मौसम बना रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों की जलन और राजनीति का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा सावधानी से आगे बढ़ें। निवेश से लाभ संभव है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके घर परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपने रिश्ते को बहुत बढ़िया बनाएंगे और आपके चारों ओर के लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी आपसे बहुत खुश रहेगा। आप के प्रति आपके प्रेमी का लगाव बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। आज बहुत सावधानी और सतर्कता बरतें, जरा-सी लापरवाही बड़ी पेरशानी में बदल सकती है। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। क्रोध को अपने उपर हावी न होने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अच्छे दोस्त मिलेंगे जिसे दिल की बात कह सकते हैं। आपको आमदनी के अच्छे स्रोत प्राप्त होंगे। आज घर पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। इस राशि के महिलाओं को धन लाभ होने के योग बन रहे है। शादी शुदा वाले जातकों जीवन सुगम बना रहेगा। भाई बहन से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
दाम्पत्य जीवन में मधुरता से आज आनंद ही आनंद है। मन प्रफुल्लित रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय होगा। अगर साझा व्यापार करना चाह रहें है तो आज समझौते पर हस्ताक्षर न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। काम पर ध्यान ना देने के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में चली आ रही समस्याओं से कुछ हद तक सांत्वना रहेगी। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। खान-पान को असंयमित न होने दें। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। परेशानी के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। किसी मित्र या शुभचिंतक से भरपूर सहयोग मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। गाय को केला खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंद की सहायता करने का मौक़ा मिलेगा। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है, तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। कामकाज का दबाव बढ़ेगा और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी बुजुर्ग की सेहत भी कमजोर रहेगी और आपकी खुद की भी मानसिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होगी। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। आप कुछ गलत कामों में पैसा खर्च कर सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी। आज आपको राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। गायत्री मंत्र का जप करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी अनचाहे नुकसान के लिए तैयार रहें। फालतू खर्चा होने के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। कोई परेशानी भरी स्थिति है तो आप उससे बहुत सावधानी से ही निपटें। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। बिना सोचे समझे किया गया निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है।

आपने Rashifal 1 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1