Horoscope 03 August 2020

आप का दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 03 अगस्त 2020

सोमवार, 3 अगस्त 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी सुकून और प्रसन्नता भरा हो सकता है। कुछ लोगों के पुराने आश्वासनों लाभ मिल सकता है। कुछ लोगों को ज्यादा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए कुछ मामलों में शुभ रह सकता है दिन, वृष राशि वालों को मिल सकती हैं क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां, मिथुन राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में आगे बढ़ने का है।


मेष – Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 03 August 2020 , Aries Horoscope 03 August 2020
आज का दिन आपके लिए शुभ है, खासकर उन लोगों के लिए जो किसी के वादों या आश्वासनों के पूरा होने के इंतजार में हैं। आप उन लोगों से अपनी बातें स्पष्ट रूप से कर पाएंगे जो आपके भविष्य और फैसलों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आप आप कुछ लोगों को उनके पुराने वादे याद दिला सकते हैं। आज आपको पुराने आश्वासनों से लाभ मिल सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी।

वृषभ – Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 03 August 2020 , Taurus Horoscope 03 August 2020
आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।

मिथुन – The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 03 August 2020 , Gemini Horoscope 03 August 2020
आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी योजना पर काम कर रहे हैं। आपके पास कुछ अच्छे आइडिया हो सकते हैं, जो बिजनेस या करियर में आपको एक नई पहचान दिला सकते हैं। कुछ मामलों में आपको पुरस्कार या कोई ऐसा रिवार्ड मिल सकता है जो आपके दिन को यादगार बना देगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। परिणाम सकारात्मक और मनचाहे हो सकते हैं। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है।

कर्क – The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 03 August 2020 , Cancer Horoscope 03 August 2020
आज आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए आज कार्ड्स का संकेत है कि आप चुनौतियों और परेशानियों को भविष्य के लिए टाल दें। आज आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। आप इस पर विचार करें कि क्या रिश्तों की मांग के अनुसार आप उसे समय दे पा रहे हैं या नहीं।

सिंह – Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 03 August 2020 , Leo Horoscope 03 August 2020
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपने किसी मित्र या पुराने सहायक से सलाह अवश्य लें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

कन्या – Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 03 August 2020 , Virgo Horoscope 03 August 2020
आज आपके लिए दिन अपनी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी यात्रा की योजना को मूर्त रूप देने का हो सकता है। आप आज किसी बिजनेस ट्रीप पर भी जा सकते हैं। इससे आपको कुछ लाभ होता दिख रहा है। कुछ लोगों के लिए ये समय आपको खुद के लिए और परिवार के लिए रिजर्व रखने का है। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। आपके कार्य की काफी प्रशंसा हो सकती है। वक्त के हिसाब से आपको परिणाम मिलते जाएंगे।

तुला – Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 03 August 2020 , Libra Horoscope 03 August 2020
आज आपको कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जो आपको सम्मान दिला सकता है। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है।

वृश्चिक – The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 03 August 2020 , Scorpio Horoscope 03 August 2020
आज आप अपने काम के शीर्ष पर हो सकते हैं। लोग आपके तरीकों को अपनी कार्यशैली में ला सकते हैं। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है। आप जिम्मेदारियों को फिर से देखना और प्राथमिकता देना चाहेंगे। ध्यान आपको अपना कायाकल्प करने में मदद कर सकता है।

धनु – Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 03 August 2020 , Sagittarius Horoscope 03 August 2020
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों और लक्ष्य वाला हो सकता है। आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करें। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

मकर – Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -3 August 2020 , Capricorn Horoscope 03 August 2020
आज आपका दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। आज आपकी टू डू लिस्ट में प्रायोरिटी के आधार पर काम पूरे करने का दबाव हो सकता है। अपने आपको पूरी तरह काम पर फोकस रखें। आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है।

कुंभ – Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 03 August 2020 , Aquarius Horoscope 03 August 2020
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं वाला हो सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति से बातचीत के दौरान कुछ ऐसे तथ्य पता चल सकते हैं जो आपको थोड़ा विचलित कर सकते हैं। आपके लिए दिन फिर भी इन सब बातों से निकलकर आगे बढ़ने का है। आपके लिए जीवन साथी या प्रेमी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं।

मीन – The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 03 August 2020 , Pisces Horoscope 03 August 2020
आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप कुछ रिसर्च भी करेंगे। अपनी कुशलता से धनार्जन करते रहेंगे। अगर आप करियर में किसी तरह के परिवर्तन पर विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए श्रेष्ठ है।

courtsey:- RAJNI AWASTHI
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1