West Bengal Assembly Election

बीजेपी कार्यकर्ता को TMC समर्थकों ने पीटा, कार्यालय में भी तोड़फोड़, ममता ने आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बुधवार को छपरा, शांतिपुर और भांगर समेत कई स्थानों पर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. पीटीआई के मुताबिक एंटाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियाना तिबरेवाल का मतदान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से उस समय झगड़ा हो गया, जब उनके प्रतिनिधि को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया.

खबरों के मुताबिक, बूथ छोटा होने के कारण एजेंट को बाहर जाने का आदेश दिया गया. टीएमसी उम्मीदवार का एक प्रतिनिधि भी इस झगड़े में शामिल हो गया, जिसके बाद दोनों को जाने के लिए कहा गया. बीजेपी नेता ने कहा कि ये लोग कितने चिढ़े हुए हैं. एक बटन दबाने के लिए इन्हें 10 लोगों को अंदर खड़ा करना पड़ रहा है.
बीजेपी कार्यकर्ता पर टीएमसी के लोगों ने किया हमला
नादिया जिले के छपरा में बीजेपी कार्यकर्ता पर टीएमसी के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता मोशारिफ मीर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीर ने दावा किया कि तृणमूल के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता, जिनमें से एक के पास बंदूक थी, उन पर टूट पड़े और उन्हें रॉड से पीटा. छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के सैकत सरकार ने हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया. उन्होंने कहा कि उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं.
वीडियो में एक व्यक्ति को अर्धसैनिक बलों के जवान और पुलिसकर्मी द्वारा घसीटते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने उसका हाथ या पैर पकड़ रखा है. वीडियो में 2 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी एक व्यक्ति पर लाठियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं.

बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़
इस बीच शांतिपुर से संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें आईं. पुलिस ने बताया कि स्थानीय बीजेपी कार्यालय में फर्नीचर तोड़ दिया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. वहीं दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में आरोप लगे कि वाम मोर्चा से जुड़े नवगठित संगठन इंडियन सेक्युलर फ्रंट के एक मतदान एजेंट को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया.

बीजेपी उम्मीदवार की कार तोड़ी
बीजेपी के दक्षिण 24 परगना से उम्मीदवार बिकाश सरदार की कार में तोड़फोड़ की गई. नारंगी रंग की मारुति बलेनो की पिछली विंडशील्ड तोड़ दी गई. पार्टी ने इसके लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है.

ममता बनर्जी ने आतंकवाद फैलाने का लगाया आरोप
इन झड़पों के बीच ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल हमारे लोगों को निशाना बना रहे हैं. इस तरह मतदान नहीं हो सकता. उन्होंने बीजेपी पर बाहर से पर्यवेक्षकों को बुलाने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की.

उन्होंने आगे कहा, “इतने सारे पर्यवेक्षक बाहर से आए हैं और बीजेपी जो कहती है, वही करते हैं. देखिए हमारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या इसी तरह चुनाव होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, सुरक्षा बल नहीं. कुछ नए लोगों को लाया गया है. वे आतंकवाद फैला रहे हैं.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1