शबाना आजमी एक्सीडेंट: हालत गंभीर कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया शिफ्ट

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी एक रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई पुणे हाईवे पर शाम करीब 4:30 बजे एक ट्रक और उनकी कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। शबाना आजमी को सबसे पहले पनवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ठाणे रेफर कर दिया है।

ताजा खबर के अनुसार शबाना को हाल ही में पनवेल के अस्पताल से थाणे के कोकिला बेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शबाना के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट बताई जा रही है, उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग काफी हो चुकी है। खबर के अनुसार उनकी रीढ़ की हड्डी में भी गहरी चोट और फ्रेक्चर बताया जा रहा है।

उन्हें एक्सीडेंट के तुरंत बाद पनवेल के एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया था। वह मुंबई से पुणे के तरफ जा रहे थे, जावेद अख्तर भी थे गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बीती रात ही शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी एक 5स्टार होटल में होस्ट की थी। जहां बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी लेकिन अब आज यह खबर उनके फैंस के लिए काफी सदमा देने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1