राहुल गांधी कड़ी मेहनत करने वाले मोदी के आगे नहीं टिक सकते- रामचंद्र गुहा

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। केरल लिटरेचर फेस्टिवल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कड़ी मेहनत करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई मौका नहीं है। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। जो आजादी के दौर की महान पार्टी थी, अब एक बेकार पारिवारिक कंपनी बन चुकी है। इसी पार्टी की वजह से देश में हिंदुत्व और अंधराष्ट्रभक्ति का माहौल बना है।

यही नहीं, उन्होंने कहा कि केरल ने राहुल को चुनकर विनाशकारी काम किया है। रामचंद्र गुहा ने कहा कि राहुल गांधी से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। राहुल एक अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन युवा भारत एक पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी को नहीं चाहता। अगर मलयाली लोग 2024 में भी राहुल को जिताते हैं, तो आप सिर्फ नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचा रहे हैं।

राहुल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं। मोदी ने खुद को बनाया है, उन्हें लंबा प्रशासनिक अनुभव है। मोदी कड़ी मेहनत करते हैं यूरोप नहीं घूमते। गुहा ने कहा कि विश्वास कीजिए, मैं ये सब गंभीरता से कह रहा हूं। अगर राहुल गांधी और ज्यादा समझदार हो भी जाएं, ज्यादा कड़ी मेहनत करने लगें, कभी यूरोप घूमने न जाएं, फिर भी एक पांचवीं पीढ़ी के राजवंशी की तरह नुकसान में रहेंगे, क्योंकि वे खुद को खड़ा नहीं कर पाए।

रामचंद्र गुहा इस दौरान सोनिया गांधी पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भारत ज्यादा लोकतांत्रिक और कम सामंतवादी बन रहा है। लेकिन गांधी परिवार को ये समझ नहीं आ रहा। आपका साम्राज्य छोटा होता जा रहा है। लेकिन फिर भी आपके चमचे आपको यही बताते हैं कि आप बादशाह हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक गांधी परिवार राजनीति में है तब तक नेहरू का जिक्र विवादों में होता रहेगा। नेहरू ने कश्मीर में क्या किया, चीन में क्या किया, तीन तलाक में क्या किया ये सब तब तक मोदी कहते रहेंगे जब तक राहुल राजनीति में हैं। राहुल नहीं होंगे तो मोदी सिर्फ अपनी नीतियों और नाकामी पर ही बात कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1