कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की सूची का किया ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात 70 में से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 54 उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस पार्टी ने चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से प्रह्लाद सिंह साहनी को तो BJP ने सुमन कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है।

इसके अलावा पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। दिल्ली चुनाव में पटपड़गंज की सीट की गिनती हाई प्रोफाइल सीटों में होती है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा नरेला सीट से सिद्धार्थ कुंडु, तिमारपुर से अमर लता सांगवान, आदर्शन नगर से मुकेश गोयल को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने 57 और उससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

आप ने जहां मौजूदा 46 विधायक को टिकट दिया है तो वहीं 15 विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि 8 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं BJP ने इस बार 26 नेताओं के टिकट काटे हैं। BJP ने 6 मौजूदा और 9 पूर्व पार्षदों को टिकट दिया है। पहली लिस्ट में BJP ने किसी भी अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं 4 महिलाओं और 11 एससी उम्मीवारों को टिकट दिया है।

1- नरेला सीट- सिद्धार्थ कुंडु
2- तिमारपुर सीट- अमर लता सांगवान
3- आदर्श नगर सीट- मुकेश गोयल
4- बादली सीट- देवेंद्र यादव
5- रिठाला सीट- प्रदीप कुमार पांडेय
6- बवाना सीट- सुरेंद्र कुमार
7- मुंडका सीट- डॉ नरेश कुमार
8- सुल्तानपुर मजरा सीट- जय किशन
9- नांगलोई जट सीट- मंदीप सिंह
10- मंगोलपुरी सीट- राजेश लिलोतिया
11- रोहिणी सीट- सुमेष गुप्ता
12- शालिमारबाग सीट- जेएस नयोल
13- शकुर बस्ती सीट- देवराज अरोड़ा
14- त्रिनगर सीट- कमल कांत शर्मा
15- वजीरपुर सीट- हरि कृष्ण जिंदल
16- मॉडल टाउन सीट- अकांक्षा ओला
17- सदर बाजार सीट- सतबीर शर्मा
18-चांदनी चौक सीट- अलका लांबा
19- मटिया महल सीट- मिर्जा जावेद अली
20- बल्लिमारन सीट- हारून युसूफ
21- करोल बाग सीट- गौरव धनक
22- पटेल नगर सीट- कृष्णा तिरथ
23-मोती नगर सीट- रमेश कुमार पोपली
24- राजौरी गार्डन सीट- अमनदीप सिंह सुदान
25- हरि नगर सीट- सुरेदर सेठी
26- जनकपुरी सीट- राधिका खेड़ा
27- द्वारका सीट- आदर्शन शास्त्री
28- मटियाला सीट- सुमेष शोकीन
29- नजफगढ़ सीट- साहिब सिंह यादव
30- दिल्ली कैंट सीट- संदीप तंवर
31- जंगपुरा सीट- तलविंदर सिंह मारवाह
32- कस्तूरबा नगर सीट- अभिषेक दत्त
33- मालवीय नगर सीट- नीतू शर्मा
34- आरके पुरम सीट- प्रियंका सिंह
35- छत्तरपुर सीट- सतीश लोहिया
36- देवली सीट- अरविंदर सिंह
37- अंबेडकर नगर सीट- यदुराज चौधरी
38- संगम विहार सीट- पूनम आजाद
39- ग्रेटर कैलाश सीट- सुखबीर सिंह पवार
40- कालकाजी सीट- शिवानी चौपड़ा
41- तुगलकाबाद सीट- शुबम शर्मा
42- त्रिलोकपुरी सीट- विजय कुमार
43- पटपड़गंज सीट- लक्ष्मण रावत
44- लक्ष्मी नगर सीट- हरिदत्त शर्मा
45-विश्वास नगर सीट- गुरुचरन सिंह राजू
46-कृष्णा नगर सीट- डॉ अशोक कुमार वालिया
47- गांधी नगर सीट- अरविंदर सिंह लवली
48- शाहदरा सीट- नरेंद्र नाथ
49- सीमापुरी सीट- वीर सिंह
50- रोहतास नगर सीट- विपिन शर्मा
51- सीलमपुर सीट- मतीन अहमद
52- बाबरपुर सीट- अनविक्ष त्रिपाठी
53- गोकलपुर सीट- डॉ एसपी सिंह
54- मुस्तफाबाद सीट- अली मेहंदी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1