प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दीपावली मनाने LoC पर जा सकते हैं। पीएम मोदी इस बार पाकिस्तान और चीन से लगे सिमाई इलाकों में तैनात भारतीय जवानों के साथ दीपावली मना सकते हैं। साथ ही वो जम्मू कश्मीर में LoC पर बनी आर्मी पोजिशन्स पर भी जा सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल जवानों के साथ घाटी की अलग-अलग जगहों पर दीपावली मनाई थी, सीमांत इलाकों में प्रधानमंत्री ने जवानों से मुलाकात किया था और उन्हें मिठाइयां भी बांटी थीं। सूत्रों की माने तो इस बार भी प्रधानमंत्री जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाने घाटी के लिए रवाना हो सकते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पीएम मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाने पर जोर देते आए हैं, उनकी कोशिश रहती है कि दीपावली जवानों के साथ ही मनाई जाए। आपको बता दें कि बीते साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में जवानों से मुलाकात की थी और वहां जवानों के साथ वक्त बिताया था ।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019