दिल्ली में फंसे झारखंड के लोग, CM हेमंत ने केजरीवाल से मांगी मदद

झारखंड के कुछ लोग दिल्ली में LOCKDOWN के कारण फंस गए हैं। उन्हें भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। इस बाबत एक ट्वीटर यूजर ने CM हेमंत सोरेन से मदद मांगी। इसके बाद CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली के CM से इनकी मदद के लिए अनुरोध किया। उसके बाद दिल्ली में फंसे झारखंड के लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हो गया। इसके लिए CM हेमंत ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है। केजरीवाल ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। झारखंड से आए हुए हमारे इन भाइयों को दो वक्त का खाना मिले। दिल्ली में हम कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

CM को एक वीडियो साझा कर बताया गया कि झारखंड के कुछ लोग, जो वहां मजदूरी करते हैं, लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं। खाने की व्यवस्था नहीं होने से भूख से मरने की नौबत आ गई है। मामले की जानकारी के बाद CM ने अरविंद केजरीवाल से इन्हें मदद पहुंचाने का अनुरोध किया था। साथ ही CM हेमंत सोरेन ने झारखंड से बाहर रह रहे लोगों से कहा है कि जरूरत पडऩे पर 0651-2282201 पर संपर्क करें। कंट्रोल रूम के माध्यम से हर जरूरतमंदों को उचित मदद पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेलंगाना के CM को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि तेलंगाना के सभी 26 बच्चे साहेबगंज में सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने स्कूल प्रबंधन को बच्चों का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है। साहेबगंज के उपायुक्त को भी बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को ध्यान में रख आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

CM को बताया गया कि नवोदय विद्यालय चोपडण्डी, करीमनगर तेलंगाना के 26 बच्चे साहेबगंज स्थित नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक प्रवास के लिए आए थे। लेकिन लॉकडाउन की स्थिति में तेलंगाना नहीं लौट सके। इस संदर्भ में तेलंगाना के CM ने हेमंत सोरेन से बच्चों की देखभाल हेतु निवेदन किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1