ओडिशा में बनेगा देश का सबसे पहला COVID-19 अस्पताल

Coronavirus के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार देश का सबसे बड़ा COVID-19 अस्पताल बनाने जा रही है। अस्पातल में कुल 1000 बेड होंगे और अगले एक पखवाड़े में यह काम करना शुरू कर देगा। ओडिशा सरकार, कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के बीच एक 1000 बेड का एक्सक्लूसिव COVID-19 ट्रीटमेंट हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ओडिशा सरकार इस अस्पताल को बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। ओडिशा देश का पहला राज्य होगा जो विशेष रूप से COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए इतना बड़ा अस्पताल बनाने जा रही है। ओडिशा में Coronavirus के अभी तक केवल दो मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह अस्पताल ओडिशा में किस जगह बनेगा। इधर असम सरकार ने भी Coronavirus के प्रकोप से निपटने के लिए गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में आइसोलेशन सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया है। असम के मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने इस दौरान वहां पर उपस्थित हैं। असम में अभी तक Coronavirus का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

देश भारत में गुरुवार को Coronavirus के मामले बढ़कर 649 हो गए और अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए चार्ट में गोवा पहली बार दिखा और वहां संक्रमण के 3 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों ने कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हुई, गुजरात में दो जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में Coronavirus के सक्रिय मामले 593 हैं जबकि 42 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति विस्थापित हो गया। मंत्रालय ने बताया कि 649 कुल मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक Coronavirus के सबसे अधिक 124 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जिनमें 3 विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 118 मामले दर्ज हुए जिनमें 8 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। तेलंगाना में 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 10 विदेशी शामिल हैं। कर्नाटक में कोविड-19 के 41 मामले आए हैं जबकि गुजरात में मामलों की संख्या एक विदेशी समेत 38 पर पहुंच गई।

Coronavirus से निपटने के लिए देश में बुधवार से 21 दिनों का Lockdown शुरू हो गया है। PM मोदी ने मंगलवार रात Lockdown की घोषणा करते हुए लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था। उन्होंने कहा कि यह Lockdown कर्फ्यू जैसा ही होगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसको लेकर गृहमंत्रालय ने छह पन्नों वाली गाइडलाइन भी जारी की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1