झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला

झारखंड में Coronavirus का एक और मरीज टेस्‍ट में पाॅजिटिव पाया गया है। RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मरीज हजारीबाग का रहने वाला है। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक शादी समारोह से लौटा था। स्वास्थ्य सचिव ने भी इसकी पुष्टि की है। अब झारखंड में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या तीन हो गई है। झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला है। हजारीबाग से ही दो मरीज चिन्हित किये गए हैं।

हजारीबाग के 52 वर्षीय एक व्यक्ति में इसके संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को उसके सैंपल की जांच रिम्स में हुई। इसमें संक्रमण पाया गया। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी के एक मस्जिद में ठहरी मलेशिया मूल की महिला में इसका संक्रमण पाया गया था। बताया जाता है कि वह व्यक्ति शादी में शामिल होने आसनसोल गया था जहां उसे इसका संक्रमण हुआ। वह हाल ही में वहां से वापस लौटा था।

झारखंड में अब तक कुल 529 लोगों की जांच हुई है। इनमें से जहां तीन लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया, जबकि 383 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 145 लोगो की रिपोर्ट अभी नहीं आई थी। गुरुवार को पूरे झारखंड में 108 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से अधिसंख्य की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं आ सकी। इससे पहले कुल 421 लोगों की जांच हुई थी।

कोरोना संक्रमण की बात करें तो राज्य में अब तक तीन लोगों में इसका संक्रमण पाया गया। सबसे पहले 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी के एक मस्जिद में ठहरी मलेशिया मूल की महिला में संक्रमण पाया गया था। गुरुवार को हजारीबाग के दो व्यक्तियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस तरह झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1