कांग्रेस के पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने थामा ‘आप’ का हाथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने के बाद एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गर्म गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक शोएब इकबाल के आम आदमी पार्टी(AAP) में शामिल होने पर CM अरविंद केजरीवाल पर तीखा वार किया है।

दिल्ली में सूबे की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और नतीजों का एलान 11 फरवरी को किया जायेगा। ऐसे में मतदान की तारीख नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने गुरुवार आप का दामन थाम लिया है।

वहीं शोएब इकबाल के आप में शामिल होने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि चंद घंटे पहले तक NRC और अन्य मुद्दों पर केजरीवाल को कोसने वाले शोएब इकबाल ने पार्टी टिकट कटने की वजह से पार्टी को छोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इसका विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि इकबाल को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि पार्टी उन्हें स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट न देने का मन बना रही है।जिसकी वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

इकबाल की पुरानी पार्टी ने उन पर हमला बोला, वहीं दिल्ली की सत्ता से 20 साल का वनवास समाप्त करने को पूरा जोर लगा रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इकबाल को नि बक्शा है। BJP ने इकबाल को एक पुराने वीडियो के जरिए घेरा है। दिल्ली BJP के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शोएब और उनके पुत्र का एक पुराना वीडियो जारी किया और इकबाल पर देश के संविधान के खिलाफ बोलने का बड़ा आरोप लगाया है।

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता ने इकबाल की आलोचना करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक और अन्य मुद्दों पर आप में शामिल होने से चंद घंटे पहले तक पानी पी- पीकर CM अरविंद केजरीवाल को कोस रहे थे। अचानक उसी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया है।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इकबाल को जैसे ही टिकट के लिए मना किया जाता है, वह दूसरे दल का रास्ता पकड़ लेते हैं। ऐसा पहली बार नहीं किया है इससे पहले वह साल 1993 में जनता दल में थे और बाद में अन्य दलों में चले गए। इकबाल ने इस बार भी वही काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1