गुड़ खाने से सभी समस्याएं दूर

सर्दियों में सभी को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। भोजन के बाद अक्सर लोग गुड़ खाते हैं। गुड़ अपने आप में फायदेमंद हैं। खाली पेट गुड़ खाने के भी बहुत फायदे हैं। इसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। लेकिन अगर इस तरह से गुड़ का सेवन करते हैं तो कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं। भारत में गुड़ को स्वाद के साथ सेहत से जोड़कर भी देखा जाता है। इसे औषधि के तौर पर देखा जाता है। गुड़ भारतीयों के खाने का अहम हिस्सा माना जाता है। जनवरी के महीने में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर गुड़ या इससे बनी चीज का सेवन न किया जाता हो।

सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या अधिकतर लोगों को होने लगती है। खाली पेट गुड़ खाने से इस समस्या को भी कम किया जा सकता है। जिन लोगों को जोड़ों और घुटनों में दर्द होता है गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ बहुत गुणकारी माना गया है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को रोगों से बचाने में सहायक होते हैं।

महिलाओं में आयरन की कमी अक्सर देखी जाती है। जिन लोगों में यह दिक्कत है उन्हें भी सुबह खाली पेट गुड़ जरूर खानी चाहिए क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं गुड़ से बने पकवान भी खाए जा सकते हैं। गुड़ वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। गुड़ चर्बी को कम करता है। यह शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। छोटे बच्चों को गुड़ जरूर खिलाना चाहिए।

रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर गुनगुना पानी पीने से पेट संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज आदि की समस्या होती है उन्हें खाली पेट गुड़ जरूर खाना चाहिए। खाली पेट गुड़ खाने से खून साफ होता है। खून में जमा गदंगी को गुड़ साफ करता है। इससे रक्त संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1