आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 19 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 19 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (19 May 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 19 May 2020 , Aries Horoscope 19 May 2020
गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। ज्यादातर मामलों में आपको फायदा होगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। निवास या काम करने की जगह बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में रहेगा। आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपनी जिम्मेदारी जरूर पूरी करें। कामकाज में पूरी तरह सफल रहेंगे। ऑफिस में किसी जटिल स्थिति को पूरी तरह सुधार देंगे और किसी काम को बहुत आसान बना देंगे। सोचे हुए काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए ही अच्छा होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जो आपको प्रसिद्धि देगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 19 May 2020 , Taurus Horoscope 19 May 2020
वृष राशि के जातकों को आज मेहनत से किए गए कार्य का फल मिलेगा, लेन-देन में सावधानी बरतें।आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 19 May 2020 , Gemini Horoscope 19 May 2020
कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने काम में उलझ सकते हैं। आपको ऐसे काम पूरे करने पड़ेंगे जो पिछले कई दिनों से अधूरे हैं। सामाजिक कामों में आपको बहुत सफलता मिलेगी। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। खुद पर नियंत्रण रखें। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप बहुत सफल रहेंगे। आपका ध्यान बार-बार अपने साथ काम करने वाले लोगों पर या दोस्तों के साथ मिलने वाले कार्यक्रम पर हो सकता है। निवेश सावधानी से करें। सेहत का ख्याल रखें। लोहे से बचकर रहें। चोट लग सकती है। पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचें। किसी भी काम में अति न करें। ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। व्यस्तता रहेगी।

कर्क राशि – Kark Rashi 19 May 2020 , Cancer Horoscope 19 May 2020
अचानक धन-प्राप्ति के योग हो रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। आपके लिए आज का दिन काफी नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवनसाथी से कोई गलती हुई है तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वे आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभावित है।

सिंह राशि – Singh Rashi 19 May 2020 , Leo Horoscope 19 May 2020
चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। चंद्रमा अचानक फायदा देगा। कामकाज में मन लगेगा। सकारात्मक रहें। जो भी बात मन में आएगी, आज आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे। कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। आपकी बात बहुत से लोगों को पसंद भी आएगी। पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। घर के बारे में आपकी योजना बहुत कारगर साबित होगी। रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कुछ बोलते समय खुद पर नियंत्रण जरूर रखें। अपने ही किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ अनबन हो सकती है। इसे जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। माता-पिता या सास-ससुर से किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आ सकती हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 19 May 2020 , Virgo Horoscope 19 May 2020
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा, किसी परिचित को अगर पैसे दिए हैं तो पैसे वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं।आपके लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपका प्रिय अपनी किसी गलती को मानेगा और आप से उसके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है, इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि – Tula Rashi 19 May 2020 , Libra Horoscope 19 May 2020
दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अचानक कोई खास काम भी करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही कामों को शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। कोई नई भावनात्मक शुरुआत भी हो सकती है। परिवार के खर्चे या धन को लेकर आपके साथ कोई विवाद है, तो ठीक से बातचीत करके आज आप उसे सुलझा सकते हैं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में रहेंगे। परिवार की जरूरतों और परिवार के कामों पर आपको काफी समय देना होगा। ऑफिस में किसी तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए अपनी बात साफ करना और दूसरों की बात समझ लेना आपके लिए ज्यादा कारगर रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए आप कड़ी मेहनत भी करेंगे। प्रेमी से आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 19 May 2020 , Scorpio Horoscope 19 May 2020
आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यात्राओं से आपको नई ऊर्जा मिलेगी और धन प्राप्ति भी संभव है। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन काफी अनुकूल है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 19 May 2020 , Sagittarius Horoscope 19 May 2020
परफॉर्मेंस देने का दिन है। बॉस या अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचान लेंगे। कार्यक्षेत्र में होने वाले बड़े काम का नतीजा आपकी बुद्धि और षडयंत्र से कुछ दिन बाद ही सामने आ सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके मन में कुछ बहुत शानदार विचार भी आ सकते हैं। जिनका संबंध आपके प्रेम जीवन से है। आज आप प्रेमी और संतान को लेकर बहुत पजेसिव रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की बात पता चल सकती है। धन लाभ और सफलता मिलने के भी योग हैं। काम के सिलसिले में होने वाली यात्रा सफल होगी।पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। प्रेमी या दोस्तों पर खर्चा बढ़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन भी हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके कामकाज में रुकावट बन सकते हैं, आपकी कोशिश भी ऐसे ही लोगों से दूर रहने की होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 19 May 2020 , Capricorn Horoscope 19 May 2020
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से मुक्ति देने वाला साबित होगा। इसी वजह से आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में सब एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करेंगे। मकर राशि के जातकों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा, अगर जमीन-जायदाद संबंधी विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 19 May 2020 , Aquarius Horoscope 19 May 2020
चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपका ध्यान परिवार और पैसे पर ही होगा। खुद की इमेज की चिंता करें। हर मौके का फायदा उठाएं। आपके सारे काम सहज ढंग से और समय पर निपट जाएंगे। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। आप काफी व्यस्त भी हो सकते हैं। अपनी भावनाएं और विचार जताने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो जाएंगी। धन लाभ होगा। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग मिलेगा। निजी मामलों को आने वाले दिनों के लिए टाल दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी भाषा और शैली कुछ गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, सावधान रहें। आप कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। किसी मामले में आप अपनी बात पर अड़ भी सकते हैं।

मीन राशि – Meen Rashi 19 May 2020 , Pisces Horoscope 19 May 2020
आज के दिन आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। इस कारण से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।- भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1