pm modi

जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट और गलतियों पर मांगी माफी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा हुआ है बवाल

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने CSAM कंटेंट, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफार्म को चलाने में हुए गलतियों/Errors के लिए माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने मेटा को साफ तौर पर बता दिया है कि वे ‘इंटरमीडियरी’ (मध्यस्थ) की परिभाषा के दायरे में नहीं आते हैं। वे खुद तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिलेगा। इसलिए, IT एक्ट के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ (सुरक्षा) की सुविधा उन पर लागू नहीं होती। मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए काफी पैसे दिए गए थे। उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी और अफसोस जताया है।

मेटा को दिया गया था 3 दिन का अल्टीमेटम
सूत्रों को हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण सामग्री, डीपफेक सामग्री और प्लेटफॉर्म के संचालन में आई खामियों पर माफी मांगी है। संसद की एक स्थायी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था। इसके अलावा संसदीय स्थायी समिति ने उन इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन की मांग की थी जिन पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक मौजूद होती हैं।

PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा था बवाल
आपको बता दें कि बुधवार को मेटा की ग्लोबल टीम ने बुधवार को IT मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक को लेकर युवाओं को संबोधित करते हुए पोस्ट किए गए वीडियो संदेश को फेसबुक से हटाने की घटना के बाद काफी विवाद देखने को मिला था। केंद्र सरकार ने कंपनी के अधिकारियों को तलब भी किया था। मेटा और सरकार के अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में महत्वपूर्ण पोस्ट पर की गई गलत कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (CSAM) पर प्रभावी रोक में गलती और अन्य नियामकीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

कैसे हटा था पीएम मोदी का वीडियो?
दरअसल, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर काफी प्रदर्शन देखने को मिला था। ऐसे में पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और पेपर लीक के मामलों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया। हालांकि, फेसबुक ने पीएम मोदी के इस वीडियो को हटा दिया जिसके बाद काफी विवाद हुआ। विवाद के बाद मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1