Lifestyle

क्या आप रोज नाश्ते में लेते हैं ब्रेड? तो जान लीजिए इसका नुकसान

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ब्रेड को अक्‍सर हर सुबह नाश्ते में खाया जाता है। Bread आसानी से मुहैया हो जाती है और इसे जल्‍दी खा लेना भी आसान होता है। ऐसे में यह ज्‍यादातर लोगों की पसंद बन गई है। इसे Bread पकौड़ा, सैंडविच आदि के तौर पर भी खाया जाता है। हर तरह से यह स्‍वादिष्‍ट लगती है। मार्केट में कई तरह की Bread मिलती हैं, मगर ज्‍यादातर लोग व्हाइट Bread खाना ही पसंद करते हैं। अगर आप भी हर दिन नाश्‍ते में Bread का इस्‍तेमाल करते हैं, तो आपको इसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जरूर जानना चाहिए। जरूरत से ज्यादा Bread का सेवन Health को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि व्हाइट ब्रेड का सेवन हमारी सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है….


बीमारियों का खतरा
ज्‍यादा Bread खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। मैदे से बनी Bread के ज्‍यादा इस्‍तेमाल से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। Bread से कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। आगे चल कर यह समस्‍या पेप्टिक अल्‍सर जैसी गंभीर बीमारी की वजह भी बन सकती है। इसके अलावा Bread को पचाने में भी शरीर को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। Bread में ऐसे पदार्थ होते हैं जिनकी वजह से पाचन क्रिया बिगड़ती है और इसके ज्‍यादा इस्‍तेमाल से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। वहीं इसे खाने से सीलिएक बीमारी के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।


नहीं मिलता पोषण
व्हाइट ब्रेड खाने से शरीर को किसी तरह का पोषण नहीं मिलता। इससे जल्‍दबाजी में नाश्‍ता तो आसान हो जाता है और पेट भी भर जाता है, मगर इससे शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती। इसकी वजह यह है कि इसमें प्रोटीन, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व नहीं होते।


बढ़ता है वजन
अपने शरीर के बढ़ते वजन से परेशान लोगों को अपनी डाइट में Bread को शामिल नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि अगर आप लगातार Bread का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपका वजन बढ़ने लगेगा। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल में तेजी से उतार−चढ़ाव होता है, जो ज्‍यादा भूख लगने की अहम वजह है। यही वजह है कि आप ओवरईटिंग के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मैदे से बनी Bread की जगह आटे से बनी Bread का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1