morbi bridge accident

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे के बाद एक्शन में यूपी सरकार, अब ‘यूपी के सभी पुलों की होगी जांच

Morbi Hanging Bridge Accident: गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) में माछू नदी पुल पर बने हेंगिंग ब्रिज हादसे (Hanging Bridge Accident) में अब तक 141 लोगों की मृत्यु हो गई है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इस घटना पर गहला दुख व्यक्त किया। इस घटना से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सभी पुलों के निरीक्षण के आदेश दे दिए हैं। उत्तर प्रदेश (UP) लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक चिट्ठी जारी कर राज्य के सभी पुलों की तत्कार निरीक्षण कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

यूपी में सभी पुलों का होगा निरीक्षण

उत्तर प्रदेश (UP) सरकार के लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों को जारी चिट्ठी में कहा है कि गुजरात (Gujrat) जैसे हादसे की पुनरावृत्ति न होने इसके लिए सभी प्रकार के पुलों की सेफ्टी सुनिश्चित किए जाने के लिए आज ही तत्काल निरीक्षण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। आदेश में संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सभी पुलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है।

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ(UP CM ) ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी (Morbi) में पुल टूटने से हुई दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों के लिए भगवान से प्रार्थना की और सभी प्रभावितों की रक्षा की कामना की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी की।

अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना

गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी खुद राहत और बचाव कार्यों को देखने के लिए मैदान में डटे हैं। जहां एक तरफ विपक्ष इस घटना को लेकर बीजेपी (BJP) पर हमलावर है। अद्भुत इंजीनियरिंग और काफी पुराना होने के कारण इस पुल को गुजरात पर्यटन की सूची में रखा गया था। 1887 के आसपास मोरबी के तत्कालीन राजा वाघजी ठाकोर ने इसे बनवाया था। पहली बार इस हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को तत्कालीन मुंबई गवर्नर रिचर्ड टेंपल ने किया था। 2001 में आए भयानक भूकंप में इस ब्रिज को गंभीर नुकसान पहुंचा था।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1