प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को शनिवार को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री Prakash Javadekar ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री Narendra Modi ऐतिहासिक जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस दौरान Prakash Javadekar ने वातावरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन रातों-रात होने वाली घटना नहीं है। इसमें 100 साल लगे हैं। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे ज्यादा गैस उत्सर्जन करता है जबकि भारत सिर्फ 3% ही करता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका 25 %, यूरोप 22 %, चीन 13 % और भारत केवल 3 % गैस उत्सर्जन करता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत जलवायु परिवर्तन के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।