Hijab Row Iran

Hijab Row Iran: विश्‍व के किन-किन देशों में बुर्का पहनने पर है सख्‍त कानून? यहां जानिए किन मुल्‍कों में हिजाब पर सियासत

Hijab Row Iran: ईरान में हिजाब (Hijab Row Iran) को लेकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन चल रहा है। ईरान में हिजाब (Hijab Row Iran) बांधने वाले कानून के उल्लंघन के आरोप में एक 22 वर्षीय युवती महसा अमिनी को ईरान की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इसके बाद से ही ईरान में हंगामा शुरू हो गया। ईरान में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन अभी तक जारी है। आखिर ह‍िजाब (Hijab) पर इतनी सियासत क्‍यों हो रही है? दुनिया में हिजाब को लेकर क्‍या प्रावधान है? दुनिया के अन्‍य मुल्‍कों में बुर्के को लेकर क्‍या नियम है? दुनिया के किन देशों में ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है?
फ्रांस में कठोर प्रतिबंध

1- पश्चिमी मुल्‍कों में फ्रांस पहला देश है, ज‍िसने अपने देश में हिजाब (Hijab) पर प्रतिबंध लगाया। फ्रांस इस्‍लामी नकाबों पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय देश था। हालांकि, बुर्के पर प्रतिबंध के बाद फ्रांस सरकार को जबरदस्‍त विरोध का सामना करना पड़ा था। फ्रांस के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति निकोला सारकोजी की कई मुस्लिम देशों में निंदा हुई थी।
2- फ्रांस के इस कानून के तहत कोई भी महिला घर के बाहर पूरा चेहरा ढककर नहीं जा सकती। नियम के उल्‍लंघन पर जुर्माने का भी प्रावधान है। फ्रांस सरकार का मानना है कि पर्दा महिलाओं के साथ किसी अत्‍याचार से कम नहीं है। इस नियम का उल्‍लंघन करने पर 150 यूरो का जुर्माना तय किया गया है। अगर कोई किसी महिला को चेहरा ढकने पर मजबूर करता है तो उस पर 30 हजार यूरो के जुर्माने का प्रावधान है।
इटली और जर्मनी में आंशिक रूप से लागू

बुर्का इटली में आंशिक रूप से प्रतिबंधित है। इटली के कुछ शहरों में बुर्का पहनने पर रोक है। खासकर नोवार और लोंबार्डी शहर में यह कानून लागू है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल भी नकाब प्रतिबंधों को लागू करवाने के पक्ष में थीं। उनकी मान्‍यता थी कि नकाबों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हालांकि, जर्मनी में अभी ऐसा कोई कानून नहीं है। जर्मनी में जजों, सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए आंशिक प्रतिबंध को मंजूरी दी है।
बेल्जियम में बुर्का पर प्रतिबंध
बेल्जियम भी एक ऐसा मुल्‍क है, जिसने अपने मुल्‍क में बुर्का पहनने पर रोक है। इस देश ने पूरा चेहरा ढकने पर वर्ष 2011 में ही प्रतिबंध लगा दिया था। इस कानून के तहत सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे किसी भी पहनावे पर रोक है, जो पहनने वाले की पहचान जाहिर न होने दे। हालांकि, बेल्जियम में भी इस कानून के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, लेकिन अदालत ने यह कहते हुए इसे खारिज कर दिया था इससे मानवाधिकार का अतिक्रमण नहीं हो रहा है।
नीदरलैंड्स में बुर्का पहनने पर रोक
नीदरलैंड्स में भी शिक्षण संस्‍थानों एवं अस्‍पतालों में नकाब पहनने पर रोक है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन में सफर के दौरान पूरा चेहरा ढकने वाले नकाबों पर रोक का समर्थन किया। जून, 2018 में नीदरलैंड्स की संसद ने चेहरा ढकने का एक बिल पास किया इसके उपरांत यह एक कानून में तब्‍दील हो गया।

नार्वे और स्‍पेन और आस्ट्रिया में आंशिक प्रतिबंध
आस्ट्रिया, नार्वे और स्‍पेन में भी कानूनी तौर पर आंशिक रूप से चेहरा ढकने पर प्रतिबंध है। अक्टूबर, 2017 में आस्ट्रिया में शिक्षण संस्‍थानों और सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर कानून बनाया गया। नार्वे में वर्ष 2018 में पारित एक कानून के तहत शिक्षण संस्थानों में चेहरा ढकने वाले कपड़े पहनने पर रोक है। स्पेन में साल 2010 में इसके बार्सिलोना शहर में नगर निगम कार्यालय, बाजार और पुस्तकालय जैसे कुछ सार्वजनिक जगहों पर पूरा चेहरा ढकने वाले इस्लामिक नकाबों पर प्रतिबंध की घोषणा की गई थी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1