25 मई से शुरू होगी Domestic Flight , सात सेक्शन में बांटे गए रुट्स- हरदीप पुरी

नागरिक उड्डयन मंत्री Hardeep Puri ने गुरुवार को कहा कि Corona लॉकडाउन के चलते बंद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों जैसे कि एयरलाइनों, हवाईअड्डों ने सहयोग किया इसलिए हमने 25 मई से विमान सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया।

Hardeep Puri ने कहा कि हमने अधिकतम और न्यूनतम किराया तय किया है। दिल्ली और मुंबई के केस में 90-120 मिनट की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा जबकि अधिकतम 10 हजार रुपये होगा। ये नियम एयरलाइंस पर तीन महीने के लिए लागू होगा। पुरी ने कहा कि एयरलाइंस को लेकर आज जो आदेश दिया गया है ये 24 अगस्त के 23 बजकर 59 मिनट तक लागू रहेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि केबिन क्रू मेंबर्स को फुल प्रोटेक्टिव गियर में रहना होगा। सिर्फ एक चेक इन बैग की इजाजत दी जाएगा। यात्रियों को डिपार्चर समय से कम से कम दो घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। पुरी ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित करने के लिए यात्री में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है, आरोपी सेतू एप अनिवार्य होगा। Arogya Setu में रेड स्टेटस दिखने वाले पैसेंजर को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यात्रियों को प्रोटेक्टिव गियर पहनना होगा, फेस मास्क लगाना होगा और सेनिटाइजर बोटल साथ मे लेकर चलना होगा। एयरलाइंस की तरफ से यात्रा के वक्त खाना नहीं दिया जाएगा। पानी की बोतर सीट या फिर गैलरी एरिया में उपलब्ध रहेगी।

Hardeep Puri ने कहा कि हम ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत विदेशों में फंसे 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को विमानों से वापस लाए। उन्होंने कहा कि Lockdown प्रभावी साबित हुआ है, भारत उन देशों में शामिल है जहां Coronavirus से मरने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे कम है।

Hardeep Puri ने कहा कि घरेलू उड़ान को लेकर मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे जबकि मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग नियम होंगे। मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहर शामिल होंगे। नागरिक उड्डनय मंत्री ने कहा कि शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा ही शुरू होगा। सिर्फ 33 फीसदी विमानों को उड़ान की इजाजत दी गई है।

फ्लाइट रूट्स 7 सेक्शन में बांटे गए हैं-

सेक्शन 1: फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम

सेक्शन 2 : 40 मिनट से ज्यादा और 60 मिनट तक

सेक्शन 3 : 60-90 मिनट

सेक्शन 4: 90 से 120 मिनट तक

सेक्शन 5: 2 घंटे से 2.30 घंटे

सेक्शन 6: ढाई से तीन घंटे तक

सेक्शन 7: 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1