Oscar 2022

जानें कौन हैं विल स्मिथ? जिन्होंने पत्नी के गंजेपन का मजाक उड़ाने वाले को मार दिया मुक्का

फिल्म जगत के लोगों के लिए एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर सबसे अहम पुरस्कारों में से एक है। आज 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई, जिसपर सभी सिनेमा प्रेमियों की निगाहें टिकी थीं। ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट के अलावा जिस चीज ने इस फंक्शन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोरीं, वह रहा विल स्मिथ (Will Smith) का भरी महफिल में क्रिस रॉक को मुक्का मारना।

पहले यह जान लीजिए कि, ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के आयोजन के दौरान इवेंट के होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी जेडा के गंजेपन का मजाक बनाया था। यह सुनकर विल स्मिथ (Will Smith) अपना आपा खो बैठे और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को एक मुक्का मारा और धक्का देकर कहा कि ‘मेरी वाइफ का नाम दोबारा अपने मुंह से मत निकालना। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसके बाद से विल स्मिथ (Will Smith) चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कौन हैं विल स्मिथ?
विल स्मिथ (Will Smith) का असली नाम विलार्ड कैरोल स्मिथ द सेकंड है। 25 सितम्बर 1968 को जन्में विल स्मिथ (Will Smith) एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। विल को उनके टीवी शो द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर के लिए भी जाना जाता है। विल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रैपर की थी। उन्होंने 5 स्टूडियो एल्बम रिलीज की थी, जिनमें Parents Just Don’t Understand, A Nightmare on My Street, Summertime, Ring My Bell, and Boom! Shake the Room शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कुछ सोलो एलबम्स भी रिलीज की हुई है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1992 में विल स्मिथ (Will Smith) ने Sheree Zampino से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा हुआ था। हालांकि, कुछ ही सालों में दोनों का तलाक हो गया। 1997 में विल स्मिथ (Will Smith) ने जेडा पिंकेट स्मिथ से शादी की थी। दोनों की मुलाकात शो द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर के ऑडिशन पर हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1