मधुरिमा तुली की Bigg Boss में एंट्री, बिखेरेंगी जलवा…

विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली की बिग बॉस के मेकर्स के साथ डील फाइनल हो चुकी है। मधुरिमा बहुत जल्दी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाली है। कलर्स का सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 इन दिनों सुर्खियों में है। क्योंकि इस रिएलिटी शो में लड़ाई-झगड़े के साथ रोमांस का भी पूरा मचा मिल रहा है।

विशाल आदित्य सिंह ने भी बिग बॉस 13 में कुछ हफ्तों पहले वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की है। क्योंकि इस पहले विशाल ने नच बलिए में विशाल आदित्य सिंह की दमदार पर्सनैलिटी से फैंस को काफी आकर्षित किया था। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 13 के लिए बुलावा दिया गया।

बिग बॉस के घर में विशाल का जादू अभी तक नहीं चल पाया है। शो के होस्ट सलमान खान ने भी विशाल से ये बात कही थी। शायद यही वजह है कि शो में विशाल की एक्स मधुरिमा की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने का फैसला किया गया है। क्योंकि इन दोनों की लड़ाइयों ने नच बलिए में तहलका मचाया था, जिससे शो की टीआरपी में उछाल आई थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि नच बलिए की तरह क्या बिग बॉस में भी विशाल और मधुरिमा की जोड़ी अपना जलवा कायम कर पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1